विज्ञापन

540 साल पुराने लव लेटर को AI ने किया डिकोड, लड़की ने प्रेमी के लिए लिखी ऐसी बात, चिट्ठी ने सबको हैरान कर दिया!

AI की मदद से 540 साल पुरानी लव लेटर को डिकोड किया गया है, जिसमें एक दुल्हन के प्यार और दहेज के बीच फंसे दिल की कहानी सामने आई है. यह ऐतिहासिक चिट्ठी बताती है कि सदियों पहले भी प्यार की अहमियत उतनी ही थी जितनी आज है.

540 साल पुराने लव लेटर को AI ने किया डिकोड, लड़की ने प्रेमी के लिए लिखी ऐसी बात, चिट्ठी ने सबको हैरान कर दिया!
AI का कमाल: सदियों पुरानी लव स्टोरी आई सामने, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

Worlds Oldest Love Letter: तकनीक जहां आज की दुनिया को बदल रही है, वहीं अब यह इतिहास के छिपे राज भी खोल रही है. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 540 साल पुरानी एक लव लेटर को पढ़ा गया है, जो सदियों से छिपी हुई थी. इस चिट्ठी में एक दुल्हन के दिल की ऐसी कहानी सामने आई है, जो आज भी लोगों को भावुक कर सकती है.

1477 की लव स्टोरी आई सामने

The Jerusalem Post के मुताबिक, यह चिट्ठी साल 1477 की बताई जा रही है, जिसे इंग्लैंड की एक युवती मार्गरी ब्रूज़ (Margery Brews) ने अपने मंगेतर जॉन पेस्टन (John Paston) को लिखा था. उस समय जॉन लंदन में थे और दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन, इस शादी के बीच एक बड़ी समस्या थी- दहेज.

दहेज बना प्यार के बीच रुकावट

मार्गरी के पिता ने £200 देने का वादा किया था, लेकिन वह इसे किस्तों में देना चाहते थे. वहीं, जॉन की मां की कुछ अलग मांगें थीं, जिससे यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया. चिट्ठी में मार्गरी ने लिखा- अगर आप मुझसे सच्चा प्यार करते हैं, तो इस पैसे की वजह से मुझे मत छोड़िए. यह लाइन आज भी लोगों के दिल को छू रही है.

मार्गरी ने अपने प्यार को जताते हुए यह भी कहा, कि अगर जॉन के पास आधी संपत्ति भी रह जाए, तब भी वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं. इससे साफ होता है कि उस समय भी लोग सच्चे प्यार को सबसे ऊपर रखते थे.

AI ने कैसे किया डिकोड?

इस चिट्ठी को पढ़ना आसान नहीं था. इसमें पुराने अंग्रेजी शब्द, खास अक्षर (जैसे ‘thorn') और धुंधली स्याही का इस्तेमाल हुआ था. AI आधारित इमेजिंग और हैंडराइटिंग एनालिसिस की मदद से इस चिट्ठी को समझा गया. इससे न सिर्फ शब्द बल्कि उसमें छिपी भावनाएं भी सामने आईं.

इतिहास और भावनाओं का मेल

डेली मेल के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया का सबसे पुराना दर्ज किया गया प्रेम पत्र हो सकता है. एक पुरातत्वविद् ने कहा कि, यह हमें याद दिलाता है कि पुराने समय के लोग भी हमारे जैसे ही भावनाएं रखते थे.

यह भी पढ़ें: ऐसा कहीं और नहीं देखा! अकेले भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने बताईं 5 ऐसी बातें, लोग रह गए हैरान - देखें Video

जापानी भाषा में बात कर वाराणसी का टूर गाइड हुआ वायरल, कही ऐसी बात, इंटरनेट पर छा गया शख्स - देखें Video

डर बेचने का कारोबार? हॉरर रेस्टोरेंट में बच्चे का हुआ बुरा हाल, Video देख भड़के लोग! बोले- ये ठीक नहीं...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com