विज्ञापन

ऐसा कहीं और नहीं देखा! अकेले भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने बताईं 5 ऐसी बातें, लोग रह गए हैरान - देखें Video

विदेशी सोलो ट्रैवलर माया रे ने भारत घूमने के अपने अनुभव साझा करते हुए 5 ऐसी बातों का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें सच में हैरान कर दिया. लोगों की मददगार सोच, स्वादिष्ट खाना और अनोखी संस्कृति ने उनका दिल जीत लिया.

Also Read in
ऐसा कहीं और नहीं देखा! अकेले भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने बताईं 5 ऐसी बातें, लोग रह गए हैरान - देखें Video
अकेले भारत घूमने आई विदेशी, इन 5 चीज़ों को देख रह गई हैरान!

भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अक्सर यहां की संस्कृति, लोगों और खाने से प्रभावित हो जाते हैं. लेकिन, इस बार एक विदेशी सोलो ट्रैवलर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारत में घूमते समय उसे किन 5 चीज़ों ने सच में चौंका दिया. सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय यूजर्स भी इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

1. मदद के लिए हमेशा तैयार लोग

माया रे ने सबसे पहले भारत के लोगों की तारीफ की. उन्होंने कहा, कि यहां के लोग बहुत मददगार होते हैं. अगर किसी को जरूरत हो, तो लोग तुरंत मदद के लिए आगे आ जाते हैं.

2. हर जगह इंग्लिश का इस्तेमाल

उन्होंने यह भी बताया, कि भारत में ज्यादातर लोग इंग्लिश समझते और बोलते हैं. इससे उन्हें ट्रांसपोर्ट लेने और खाना ऑर्डर करने में काफी आसानी हुई.

3. अलग तरह की बातचीत की संस्कृति

माया ने कहा, कि भारत में लोग अक्सर सीधे पर्सनल सवाल पूछ लेते हैं, जैसे उम्र, शादी या कमाई. उनके लिए यह थोड़ा अलग अनुभव था, क्योंकि यह आम बातचीत से अलग है.

देखें Video:

4. देश के अंदर ही खूब घूमते हैं लोग

उन्होंने यह भी नोटिस किया कि भारत में घरेलू पर्यटन काफी ज्यादा है. यहां के लोग खुद अपने देश में खूब घूमते हैं, जो उन्हें काफी दिलचस्प लगा.

5. स्वादिष्ट और असली खाना

भारतीय खाने की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट और ऑथेंटिक है. उन्होंने लिखा, भारत छोड़ने के बाद मुझे इतना टेस्टी खाना कहीं नहीं मिला.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

माया रे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, मैं भी अकेले भारत घूम चुका हूं और मेरा अनुभव शानदार रहा. दूसरे ने कहा, आपने सभी पॉइंट्स बहुत अच्छे से बताए, उम्मीद है आप फिर भारत आएंगी. एक यूजर ने सुझाव दिया कि अगली बार कोलकाता जरूर जाएं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जापानी भाषा में बात कर वाराणसी का टूर गाइड हुआ वायरल, कही ऐसी बात, इंटरनेट पर छा गया शख्स - देखें Video

1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, अब पछता रहा शख्स! नोएडा की सोसायटी का Video वायरल, लक्ज़री फ्लैट का बुरा हाल

डेट के नाम पर ठगी! लड़की ने मंगवाया खाना-शराब, लड़के को लगा दिया कई हजार का चूना, बन गया स्कैम का शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solo Travel India Experience, India Tourism, Solo Travelling In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com