Worlds Oldest Love Letter: तकनीक जहां आज की दुनिया को बदल रही है, वहीं अब यह इतिहास के छिपे राज भी खोल रही है. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 540 साल पुरानी एक लव लेटर को पढ़ा गया है, जो सदियों से छिपी हुई थी. इस चिट्ठी में एक दुल्हन के दिल की ऐसी कहानी सामने आई है, जो आज भी लोगों को भावुक कर सकती है.
1477 की लव स्टोरी आई सामने
The Jerusalem Post के मुताबिक, यह चिट्ठी साल 1477 की बताई जा रही है, जिसे इंग्लैंड की एक युवती मार्गरी ब्रूज़ (Margery Brews) ने अपने मंगेतर जॉन पेस्टन (John Paston) को लिखा था. उस समय जॉन लंदन में थे और दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन, इस शादी के बीच एक बड़ी समस्या थी- दहेज.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दहेज बना प्यार के बीच रुकावट
मार्गरी के पिता ने £200 देने का वादा किया था, लेकिन वह इसे किस्तों में देना चाहते थे. वहीं, जॉन की मां की कुछ अलग मांगें थीं, जिससे यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया. चिट्ठी में मार्गरी ने लिखा- अगर आप मुझसे सच्चा प्यार करते हैं, तो इस पैसे की वजह से मुझे मत छोड़िए. यह लाइन आज भी लोगों के दिल को छू रही है.
मार्गरी ने अपने प्यार को जताते हुए यह भी कहा, कि अगर जॉन के पास आधी संपत्ति भी रह जाए, तब भी वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं. इससे साफ होता है कि उस समय भी लोग सच्चे प्यार को सबसे ऊपर रखते थे.
AI ने कैसे किया डिकोड?
इस चिट्ठी को पढ़ना आसान नहीं था. इसमें पुराने अंग्रेजी शब्द, खास अक्षर (जैसे ‘thorn') और धुंधली स्याही का इस्तेमाल हुआ था. AI आधारित इमेजिंग और हैंडराइटिंग एनालिसिस की मदद से इस चिट्ठी को समझा गया. इससे न सिर्फ शब्द बल्कि उसमें छिपी भावनाएं भी सामने आईं.
इतिहास और भावनाओं का मेल
डेली मेल के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया का सबसे पुराना दर्ज किया गया प्रेम पत्र हो सकता है. एक पुरातत्वविद् ने कहा कि, यह हमें याद दिलाता है कि पुराने समय के लोग भी हमारे जैसे ही भावनाएं रखते थे.
यह भी पढ़ें: ऐसा कहीं और नहीं देखा! अकेले भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने बताईं 5 ऐसी बातें, लोग रह गए हैरान - देखें Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं