कॉर्टन विलियम्स (52) ने एक घंटे में 25 हजार से ज्यादा पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया है.
नई दिल्ली:
आप या आपका कोई दोस्त जिम जाता है तो वह कितनी देर तक लगातार तक पुश अप्स करता है..50, 100 या फिर 150.....बस. आस्ट्रेलिया के कॉर्टन विलियम्स (52) ने एक घंटे में 2500 से ज्यादा पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया है और उनका नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. आपको जानकर हैरानी होगी विलियम्स ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है. 2015 में वह एक घंटे में 2220 पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. इस बार उन्होंने एक घंटे में 2,682 पुश अप्स लगाए हैं. विलियम्स आस्ट्रेलिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं. उनके इस रिकॉर्ड पर लोगो सोशल मीडिया में जमकर तारीफ कर रहे हैं.
गौरतलब है कि फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. आज की लाइफस्टाइल हर किसी को बीमार बना रही है. कोई शुगर से परेशान है तो किसी को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई है. बढ़ती बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों ने जिम जाना शुरू कर दिया है और जिनके पास टाइम नहीं है वह योगा करता है. लेकिन कुछ लोग भी ऐसे भी हैं जिनके लिए जिम जाने का मकसद न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखना है बल्कि सिक्स पैक्स, बाइसेप्स भी बनाना है. ऐसे लोग जिम में घंटों कसरत करते हैं.
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Guinness World Record, Push Ups, Carlton Williams, Most Push Ups, Exercise, Australia