विज्ञापन

जर्मनी पढ़ने गई लड़की को यूनिवर्सिटी के पहले लेक्चर में ही याद आ गया भारत, बोली- 'यहां सीन काफी अलग है'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सामी ने अपनी एक वीडियो के जरिए दिखाया है कि जर्मनी की कॉलेज लाइफ, इंडिया के मुकबाले कितनी अलग है. उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें कौन ज्यादा पंसद आई है.

जर्मनी पढ़ने गई लड़की को यूनिवर्सिटी के पहले लेक्चर में ही याद आ गया भारत, बोली- 'यहां सीन काफी अलग है'
सामी ने यह वीडियो 28 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
Instagram@samis_littleworld

Viral Video: टेक महिंद्रा की वर्क फ्रॉम होम वाली नौकरी छोड़कर हायर स्टडीज के लिए जर्मनी पहुंची युवती को पहले दिन ही भारत की याद आ गई. कॉलेज के फर्स्ट लेक्चर का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सामी ने कहा, 'इंडिया में कॉलेज लाइफ को लेकर हमारे दिमाग में एक इमेज बनी हुई थी. लेकिन यहां सीन काफी अलग है. पहले दिन मैं लेक्चर अटेंड करने में 5 से 7 मिनट लेट हो गई. पहले सोचा कि लेट जाकर डांट सुनने से अच्छा है कि मैं ये लेक्चर छोड़ दूं. लेकिन सीनियर्स के कहने पर मैं क्लासरूम में चली गई. वहां पहुंचकर जो सीन मैंने देखा, उसने मुझे हैरान कर दिया.'

'1 घंटा लेट आए लोग, बैठकर रील देखी'

सामी ने कहा, 'लेट होने के बावजूद हम वहां जल्दी पहुंच गए थे, क्योंकि डेढ़ घंटे के लेक्चर में लोग 1 घंटा लेट आ रहे थे. क्लास में कोई लेपटॉप पर काम कर रहा है, कोई रील देख रहा है, कोई स्टोरीज देख रहा है तो कोई खाना खा रहा है. कॉफी तक तो ठीक था, पर वहां लोग बोतल लेकर सीप मार रहे थे. एक बंदा तो क्लासरूम में आया, 15 मिनट बैठा और फिर चला गया. मैं यह सोच रही थी कि ये आया ही क्यों था फिर?'

'यहां अपरेंटिस अटेंडेंस कंपलसरी नहीं है'

सामी ने आगे बताया, 'स्टटगार्ट यूनिवर्सिटी में अपरेंटिस अटेंडेंस कंपलसरी नहीं है. इंडिया में 5 मिनट लेने पर अटेंडेंस का झंझट होता है, लेकिन यहां असाइनमेंट सबमिट कर दो, स्लाइड से पढ़ लो और एग्जाम दे दो. ये कॉलेज लाइफ सिंपल होने के साथ बेस्ट भी है. कुछ समय के लिए मुझे 3 इडियट्स फिल्म का सीन याद आ गया था. लेकिन कुछ भी हो, मुझे ये बहुत पसंद आया.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर सामी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'तुम जल्दी कॉलेज जाकर भी गाने ही तो सुनती हो.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'जर्मनी में जिंदगी बेहतर है. डिलीवरी की नौकरी में भी महीने के 2-3 लाख मिल जाते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भारत में भी ऐसा होना चाहिए. अटेंडेंस की वजह से हम फंसे हुए हैं और पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'जब अटेंडेंस जरूरी है ही नहीं तो कॉलेज क्यों जा रही हो, घर बैठो.'

यह भी पढ़ें | 22 साल की लड़की ने साड़ी पहनकर चीन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया इंडियन आर्ट का पाठ, बोली- 'अब लगता है बदलाव आ गया

यह भी पढ़ें | माइक्रोसॉफ्ट में 5 साल काम करने वाली महिला ने लेऑफ सीजन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- HR का मेल आते ही दिल बैठ जाता था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
University Of Stuttgart, Tech Mahindra, Studying Abroad, Viral Video, College Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com