विज्ञापन

जींद से सोनीपत 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, स्पीड, रूट और किराया जानें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहनों और ट्रेनों की तुलना में काफी सस्ता होगा. इसका किराया 5 रुपये से शुरू होगा.

जींद से सोनीपत 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, स्पीड, रूट और किराया जानें
देश की पहली हइड्रोजन ट्रेन की खासियत जानें.
  • देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच दौड़ेगी
  • यह ट्रेन 89 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे में पूरी करेगी और जींद और सोनीपत के बीच 12 स्टेशनों पर रुकेगी
  • हाइड्रोजन ट्रेन का डिजाइन भारतीय रेलवे के आरडीएसओ लखनऊ ने किया और इसका निर्माण चेन्नई में हुआ
नई दिल्ली:

देश को जल्द ही पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने वाली है. 17 जुलाई को यह ट्रेन पहली बार हरियाणा में दौड़ेगी वो भी जींद और सोनीपत के बीच. ये ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा कर देगी. जींद से सोनीपत जाने के रास्ते में ये ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी. पीएम मोदी 17 जुलाई को इसे हरी झंडी दिखाएंगे.

कौन-कौन से स्टेशनों पर रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

हाइड्रोजन ट्रेन नंबर 74010 अपनी नियमित के दौरान सुबह 7.40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 9.40 बजे सोनीपत पहुंचेगी. जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहना और बड़वासनी, ये 12 स्टेशन हैं, जहां ये ट्रेन रुकेगी. ये जानकारी रेलवे बोर्ड ने एक आधिकारिक जानकारी में उत्तर रेलवे को दी. 

  • हाइड्रोजर ट्रेन को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया
  •  'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता का उदाहरण
  • इसका डिजाइन रेलवे के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइज़ेशन (RDSO), लखनऊ में बना
  • इसका निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में हुआ

कब से दौड़ेगी हाइड्रोडन ट्रेन?

सोनीपत से यह ट्रेन सुबह 10.40 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.00 बजे जींद पहुंचेगी. देश की पहली हाइ़ड्रोजन 17 जुलाई को एक विशेष उद्घाटन सेवा के तौर पर चलेगी. हालांकि नियमित यात्री सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उत्तर रेलवे से जल्द से जल्द तारीख तय करने को कहा है. 

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना होगा?

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहनों और ट्रेनों की तुलना में काफी सस्ता होगा. इसका किराया 5 रुपये से शुरू होगा और अधिकतम 25 रुपये तक रहेगा. अभी पारंपरिक ट्रेनों में शुरुआती किराया 30 रुपये और अधिकतम किराया 126 रुपये के करीब है. लेकिन हाइड्रोजन ट्रेन इसकी तुलना में बहुत सस्ती है. 

ये भी पढ़ें-हरियाणा के जिंद से 17 जुलाई को चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे जनता को समर्पित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hydrogen Train, Hydrogen Train Cost India, Hydrogen Train Fare, Hydrogen Train Fare Route, Hydrogen Train Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com