विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

पाकिस्तानी कर रहे थे भारत-विरोधी ट्वीट्स, बदले में ट्विटर ने सस्पेंड किए अकाउंट तो बोले- हमें मत करो Stop

पाकिस्तान से लगातार किए जा रहे भारत-विरोधी ट्वीट्स के खिलाफ भारतीय प्रशासन द्वारा शिकायत करने के बाद कथित तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पाकिस्तान के 200 ट्विटर अकाउंट्स निलंबित कर दिए हैं.

पाकिस्तानी कर रहे थे भारत-विरोधी ट्वीट्स, बदले में ट्विटर ने सस्पेंड किए अकाउंट तो बोले- हमें मत करो Stop
पाकिस्तानी कर रहे थे भारत-विरोधी ट्वीट्स, बदले में ट्विटर ने सस्पेंड किए अकाउंट.

पाकिस्तान से लगातार किए जा रहे भारत-विरोधी ट्वीट्स के खिलाफ भारतीय प्रशासन द्वारा शिकायत करने के बाद कथित तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पाकिस्तान के 200 ट्विटर अकाउंट्स निलंबित कर दिए हैं. डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने ट्विटर को बताया था कि पिछले सप्ताह जो 200 ट्विटर अकाउंट्स निलंबित किए गए हैं, वे कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट कर रहे थे.

स्केटिंग शूज पहन लिफ्ट में घुसा बच्चा, गेट में फंसा पैर तो हुआ ये खतरनाक हादसा

पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान में कई यूजर्स ने ट्विटर पर रिपोर्ट की है कि कश्मीर के समर्थन में ट्वीट करने के बाद उनके अकाउंट्स निलंबित हो रहे हैं. यह दावा कश्मीर के समर्थन में ट्वीट करने वाले पत्रकार, कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी और सेना के प्रशंसक कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर 'स्टॉप सस्पेंडिंग पाकिस्तानीज' ट्रेंड करने लगा.

14 फीट से भी बड़े अजगर ने मचाई खलबली, 7 लोगों ने किया काबू, वायरल हुई PHOTO

रविवार को इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि सरकार ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष कश्मीर मुद्दे पर पोस्ट करने वाले अकाउंट्स के निलंबित होने का मुद्दा उठाया है.

हाथों में हाथ डाले रोमांस करते नजर आए हसन अली, हरियाणा की सामिया से आज निकाह, देखें VIDEO

ट्विटर से की गई शिकायत की जानकारी देते हुए डिजिटल मीडिया से संबंधित प्रधानमंत्री के मुख्य सहायक अर्सलान खालिद ने डॉन न्यूज को बताया कि पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने सोमवार को ट्विटर के क्षेत्रीय कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Kashmir Posts, 200 Twitter Accounts Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com