विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2022

17 साल के प्रज्ञानंद ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को 4-2 से हराया, आनंद महिंद्रा ने कहा- विजेता है!

सोशल मीडिया पर लोग प्रज्ञानंद को बधाई दे रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वाकई में ये हमारे देश के गौरव हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि प्रज्ञानंद के कारण भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन हुआ है. इस नन्हें ग्रैंडमास्टर को सलाम.

17 साल के प्रज्ञानंद ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को 4-2 से हराया, आनंद महिंद्रा ने कहा- विजेता है!

R Praggnanandhaa Winner: चेस के छोटे उस्ताद ने बड़ा कारनामा करके देश का नाम रौशन किया है. रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने  FTX Crypto Cup में 5 बार के शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है. इस पर देश और दुनिया में चर्चा हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. वर्तमान में मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) दुनिया के नंबर 1 शतंरज के खिलाड़ी हैं और 5 बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं. मगर भारत के प्रज्ञानंद ने उन्हें हरा दिया है. देश के तमाम लोगों ने प्रज्ञानंद को बधाई दी है. इस मौके पर आनंद महिंद्रा ने भी प्रज्ञानंद को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चेस की दुनिया के बादशाह हैं प्रज्ञानंद.

ट्वीट देखें

आनंद महिंद्रा का ट्वीट देखें

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी प्रज्ञानानंद टूर्नामेंट में कुल मिलाकर कार्लसन के मुकाबले कम प्वाइंट जीतने पाने के कारण दूसरे नंबर पर रहे. पूरे टूर्नामेंट में कार्लसन ने 16 मैच प्वाइंट जीते लेकिन रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने 15 मैच प्वाइंट जीते. 

सोशल मीडिया पर लोग प्रज्ञानंद को बधाई दे रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वाकई में ये हमारे देश के गौरव हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि प्रज्ञानंद के कारण भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन हुआ है. इस नन्हें ग्रैंडमास्टर को सलाम.

वीडियो देखें- सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला, बुरी तरह घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rameshbabu Praggnanandhaa, Chess Champion, Viral Photo, Trending Photo, Anand Mahindra, Trending News From World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com