विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

हाथ में 15 फीट का किंग कोबरा लेकर सड़क पार करने लगा शख्स और फिर... देखें Video

5 फीट लंबा किंग कोबरा की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि 15 फीट लंबा किंग कोबरा को किस तरह से शख्स अपने हाथ में लेकर सड़क पार करता हुआ नजर आ रहा.

हाथ में 15 फीट का किंग कोबरा लेकर सड़क पार करने लगा शख्स और फिर... देखें Video
हाथ में 15 फीट का किंग कोबरा लेकर सड़क पार

15 फीट लंबा किंग कोबरा (King Cobra) की फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल (Photo Viral) हो रहा है. इस वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि 15 फीट लंबा किंग कोबरा को किस तरह से शख्स अपने हाथ में लेकर सड़क पार करता हुआ नजर आ रहा. आपको बता दें कि शख्स के हाथ में किंग कोबरा वाली फोटो न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है. साथी एएनआई ने और भी फोटो ट्वीट किया है. इस पूरे मामले पर बातचीत की गई तो फॉरेस्ट ऑफिसर ने कहा कोयम्बटूर के थोंडमुथुर में नरसीपुरम गांव से 15 फीट लंबे किंग कोबरा को बचाया गया है.

कुछ दिन पहले, वन अधिकारियों ने पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्यों के साथ गंजाम जिले के जारदा जगन्नाथ मंदिर के परिसर से एक किंग कोबरा को बचाया गया. 10 फीट लंबे सांप को बाद में जंगली में छोड़ दिया गया. 15 फीट लंबे सांप की तस्वीरें ट्विटर पर 1,500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

इस फोटो पर तरह- तरह के कमेंट भी आ रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा... सांप पकड़ने वाला कैप्टन धोनी से भी ज्यादा कूल है. इसका अंदाज बेहद निराला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Cobra, 15 Foot Long Snake, King Cobra Tamil Nadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com