कहते हैं कि इस धरती पर रहने वाले सभी इंसान बेहद ख़ास होते हैं. कोई पढ़ाई में तेज होता है तो कोई खेल-कूद में. कोई गाने में बेहतरीन होता है तो कोई डांस. कहने का मतलब ये है कि हर किसी के अंदर कोई न कोई खासियत होती है. देश में गणतंत्र दिवस आने वाला है. इसकी तैयारियां बड़ी जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच देश के 11 बच्चों को सम्मानित भी किया गया है. पीएम मोदी ने सभी बच्चों की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. आदित्य सुरेश नाम के बच्चे की कहानी लोगों के लिए प्रेरणा है.
क्या है आदित्य सुरेश की कहानी?
आदित्य सुरेश की उम्र 14 साल है. ये एक बेहतरीन गायक हैं. सबसे दुखद बात ये है कि हड्डियों में दिक्कत होने के कारण इनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया. इन सबके बावजूद आदित्य ने ज़िंदगी से हार नहीं मानी. इन्होंने संगीत को अपनी ज़िंदगी बना ली. संगीत से इन्होंने इतना लगाव रखा कि देश के पीएम भी प्रभावित हुए
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Aadithya Suresh की प्रशंसा की
Proud of Aadithya Suresh, who has shown remarkable resilience. He was diagnosed with a bone disorder but he is not one to have a low morale. He pursued singing and is now a talented singer. He has performed in over 500 programmes. pic.twitter.com/hyMmBMA1tf
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2023
पीएम मोदी भी हैं आदित्य सुरेश के फैन हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- आदित्य सुरेश, हमें गर्व है. आपने जो हिम्मत दिखाई है, वो बहुत ही सराहनीय है. हड्डियों में दिक्कत होने के बावजूद आप हताश नहीं हुए. आपने संगीत को ज़िंदगी बना ली. करीब 500 से ज़्यादा प्रोग्राम में शामिल होकर आपने कई लोगों को प्रभावित किया है.
पीएम के इस ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूज़र ने कहा- वाकई में इस बच्चे से काफी खुश हूं. इस बच्चे ने पूरे देश को एक प्रेरणा दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं