विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

200 साल की जोड़ी से जन्मा नन्हा कछुआ, 135 साल में पहली बार मिला पिता बनने का सुख

135 साल पुराना गैलापागोस कछुआ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, यह कछुआ अपने जन्मदिन के जश्न के अलावा पहली बार पिता बनने की खुशी भी सेलिब्रेट कर रहा है.

200 साल की जोड़ी से जन्मा नन्हा कछुआ, 135 साल में पहली बार मिला पिता बनने का सुख
135 साल की उम्र में पिता बना कछुआ, अमेरिका के ज़ू में खुशी की लहर

135 year old tortoise becomes father: अमेरिका के मियामी स्थित Zoo Miami में रहने वाला एक 135 साल पुराना गैलापागोस कछुआ (Galapagos tortoise) इन दिनों चर्चा में है. नाम है गोलियथ (Goliath), जो अब न सिर्फ अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा है, बल्कि पहली बार पिता बनने की खुशी भी सेलिब्रेट कर रहा है. जी हां, 517 पाउंड वजन वाला यह विशाल कछुआ पहली बार पिता बना है और वो भी 135 साल की उम्र में. यह सिर्फ गोलियथ के लिए नहीं, बल्कि पूरे Zoo Miami के लिए ऐतिहासिक पल था, क्योंकि यह इस चिड़ियाघर में जन्मा पहला गैलापागोस कछुए का बच्चा है.

पहली बार पिता बना गोलियथ- 128 दिनों तक चला इनक्यूबेशन (Goliath Galapagos tortoise Zoo Miami)

इस साल 27 जनवरी को गोलियथ की साथी स्वीट पी (Sweet Pea) ने 8 अंडे दिए थे. उनमें से एक अंडा 128 दिनों के इनक्यूबेशन के बाद 4 जून को फूटा और एक नन्हा कछुआ जन्मा. यह न सिर्फ गोलियथ की पहली संतान है, बल्कि इस जोड़े को लेकर अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज होने की उम्मीद है. दुनिया के सबसे उम्रदराज़ पहली बार पिता बनने वाले जानवर के रूप में.

यहां देखें पोस्ट

200 साल की जोड़ी (oldest first-time father animal)

गोलियथ का जन्म 1885 से 1890 के बीच सांता क्रूज़ द्वीप, गैलापागोस में हुआ था. वह 1929 में ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर और फिर 1981 में मियामी ज़ू पहुंचा. वहीं स्वीट पी, जो अब 85 से 100 साल की मानी जा रही हैं, 1960 में एक वयस्क के रूप में ज़ू में आई थीं. दोनों मिलकर दुनिया की सबसे उम्रदराज़ पहली बार माता-पिता बनने वाली जोड़ी बन सकते हैं.

'उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए' (Guinness World Record tortoise father)

Zoo Miami के कर्मचारियों ने इस खास मौके पर लिखा, गोलियथ हमें ये सिखाता है कि कभी भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. फिलहाल, नवजात कछुए को ज़ू के एक अलग हिस्से में रखा गया है, जहां वह सुरक्षित और स्वस्थ है. बता दें, प्रकृति में गैलापागोस कछुए अपने बच्चों की देखभाल नहीं करते, बच्चे जन्म के बाद पूरी तरह से आत्मनिर्भर होते हैं. गोलियथ की इस अनोखी पितृत्व यात्रा पर ज़ू द्वारा किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है और लाखों लोग इस प्रेरणादायक पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goliath The Galapagos, Fathers Day 2025, Zoo Miami, 135 Year Old Tortoise Becomes Father, Historic Hatch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com