12 Year Old Chinese Girl Stuck In Washing Machine: अक्सर बच्चे मां-बाप की डांट से बचने के लिए अजीबोगरीब तरीके आजमाते नजर आते हैं, जिनके बारे में जानकर कई बार हैरानी होती है. हाल ही में चीन के जिआंगसु (Jiangsu) प्रांत के कुनशान शहर में एक 12 वर्षीय लड़की को अपनी मां से होमवर्क को लेकर डांट मिली, जिससे नाराज होकर, लड़की ने खुद (गुस्से) को शांत करने के लिए घर की टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में छिपकर बैठ गई. हालांकि, अंदर घुसने के बाद वह फंस गई और बाहर नहीं निकल पाई.
मशीन काटकर बच्ची को किया आजाद (chinese girl sat in washing machine)
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जब मां ने देखा कि उनकी बेटी वॉशिंग मशीन में फंसी हुई है, तो उन्होंने तुरंत आपातकालीन सेवाओं (एमरजेंसी) को कॉल किया. बचाव टीम पर मौके पर पहुंची और लड़की को दर्द में पाया, वह चिल्ला रही थी, 'यह दर्द कर रहा है.' बचाव दल ने तुरंत वॉशिंग मशीन को तोड़ने का फैसला किया. हाइड्रॉलिक कटर की मदद से कुछ ही देर में सावधानीपूर्वक मशीन को खोला गया और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला गया. सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

मां से बचने के लिए वॉशिंग मशीन में घुसी बच्ची (girl stuck in washing machine)
यह घटना एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद में समझ और सहानुभूति होनी चाहिए. बच्चों को अपनी भावनाओं को स्वस्थ तरीकों से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की खतरनाक स्थितियों से बचा जा सके. ये पहली बार नहीं है जब इस तरह को कोई मामला सामने आया हो, इससे पहले भी चीन में बच्चों के फंसने की ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं. फरवरी में चीन के हाइकोउ में एक 12 साल के लड़के ने घर का शॉर्टकट लेने की कोशिश करते हुए अपना सिर एक बाड़ में फंसा लिया था.
ये भी पढ़ें:-समंदर के बीच है ये नुकीला रहस्यमयी टापू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं