विज्ञापन
This Article is From May 30, 2023

बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए शख्स ने लगा दी जान की बाजी, इस तरह बचाई जान

वीडियो में एक शख्स बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान की जोखिम में डालता नजर आ रहा है. जहां कुछ यूजर्स शख्स को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि, ऐसे ही लोगों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है.

बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए शख्स ने लगा दी जान की बाजी, इस तरह बचाई जान
खुद की जान जोखिम में डालकर बर्फीली झील में कूदा शख्स, बचाई कुत्ते की जान, लोगों ने कहा- हीरो

कई बार जाने अनजाने ऐसे लोग भी टकरा जाते हैं, जो बिना किसी परिचय के भी एक-दूजे की मदद को तैयार रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक शख्स बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता नजर आ रहा है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो (heartwarming video) को देखकर एक ओर जहां लोग दंग हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग शख्स की इस निडरता को सलाम कर रहे हैं. वीडियो (viral Video) को देख चुके कुछ यूजर्स शख्स को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

शख्स ने बचाई बेजुबान की जान

इस दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स किसी बेजुबान के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देता है और उसे बचाकर डॉगी के साथ-साथ लोगों का भी दिल जीत लेता है. शख्स के इस साहस की लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं. इसके साथ ही कर रहे हैं कि, शायद ऐसे ही लोगों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है. तेजी से वायरल होता यह वीडियो अमेरिका के कोलोराडो स्थित स्‍लोन लेक (Sloan Lake in Colorado) का बताया जा रहा है, जिसमें बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए जेसन स्किडगेल नाम का एक शख्स खुद की परवाह किए बिना अपने कपड़े उतारकर बर्फ सी जमी खतरनाक झील में छलांग देता है और कड़ी मश्क्कत के बाद उसे बचाकर सुरक्षित पानी में से बाहर निकाल लाता है.

शख्स की इंसानियत बनी मिसााल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए होली मोरफ्यू नाम के यूजर ने पूरी कहानी बयां करते हुए कैप्शन में लिखा कि, कुत्ता हंस का पीछा करते हुए गहरी झील में चला गया और फंस गया. इस बीच जेसन स्किडगेल नाम के एक शख्स ने खुद की परवाह किए बिना बर्फ सी जमी झील में छलांग लगा दी और डॉगी को बचा लिया. अब लोग शख्स की निडरता और इंसानियत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वीडियो को देखकर अंदाज लगया जा सकता है कि, जब शख्स डॉगी को बचा रहा था, तब किसी शख्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद लिया, यही वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

ये भी देखें- धनुष, करीना और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर आए नजर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Rescue Video, Man Rescues Drowning Dog, Dog Rescues From Icy Waters, Dog Stuck In Icy Lake, Family Rescues Dog Stuck In Frozen Lake, Dog Stuck In Frozen Lake, Emergency Dog Rescue In Icy Lake, Man Save Dogs Life, Dog Rescue Video, Man Saves Dog, Man Saves Dog Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com