विज्ञापन

दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, सौतेली मां के आने के बाद 10 साल के मासूम ने ठोका केस

नए साल के गिफ्ट में मिले पैसे और फिर एक दिन पता चला कि वही रकम पिता की शादी में खर्च हो गई. 10 साल के बच्चे ने जो कदम उठाया, उसने सबको हैरान कर दिया. मामला सीधे अदालत तक पहुंच गया.

दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, सौतेली मां के आने के बाद 10 साल के मासूम ने ठोका केस
सौतेली मां लाने के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, गुस्से में 10 साल के मासूम ने ठोका मुकदमा

China boy sues father: कभी सोचा है कि घर की चार दीवारों के अंदर लिया गया एक फैसला अदालत की चौखट तक पहुंच सकता है? नए साल की खुशियों में मिले तोहफे, एक नई शादी की तैयारी और फिर अचानक टूटा भरोसा...इस कहानी में रिश्तों का इम्तिहान भी है और इंसाफ की एक मिसाल भी. आगे जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें:-'अब तो बहुत डर लग रहा है' दुबई में धमाकों की आहट...मां का WhatsApp मैसेज पढ़ बेटा रह गया सन्न

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

एक फैसले ने बदली कहानी (Child Sues Father in China)

China viral news के मुताबिक यह मामला हेनान प्रांत के झेंग्झोऊ शहर का है. 10 साल का शियाओहुई अपने माता-पिता के तलाक के बाद पिता के साथ रह रहा था. चीनी नव वर्ष पर रिश्तेदारों से मिले 80,000 युआन यानी करीब 10 लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में जमा थे. पिता ने दूसरी शादी का फैसला किया और शादी के खर्च के लिए बेटे के अकाउंट से पूरी रकम निकाल ली. बच्चे की सहमति नहीं ली गई. बाद में जब सच सामने आया तो मासूम ने पैसे लौटाने की मांग की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Getty Images

कोर्ट तक पहुंचा मामला (Court Orders Refund With Interest)

पिता ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि यह पैसा रिश्तेदारों ने दिया था और बालिग होने पर ही मिलेगा. इसके बाद 10 year old boy case अदालत पहुंच गया. कोर्ट ने साफ कहा कि gift money कानूनी रूप से बच्चे की निजी संपत्ति है. child property rights China के तहत अभिभावक भी बिना वजह उस रकम का इस्तेमाल नहीं कर सकते. अदालत ने पिता को 82,750 युआन ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें:-मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com