विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2012

कोलम्बिया में 10 वर्ष की लड़की बनी मां

लंदन: कोलम्बिया में एक 10 वर्ष की लड़की एक बच्ची को जन्म देकर दुनिया की सबसे कम उम्र में माता बनने वाली महिलाओं में शुमार हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक लड़की ला गुजिरा प्रायद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में निवास करने वाली यावू जनजाति से है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया। लड़की को 39 सप्ताह का गर्भ था।

यह पहला मौका है जब किशोर अवस्था से पूर्व मानाउरे क्षेत्र की कोई लड़की अपने बच्चे को जन्म देने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची। लड़की कथित रूप से काफी बुरी अवस्था में अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी कम उम्र को देखते हुए जोखिमभरा ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

समाचार पत्र के मुताबिक कोलम्बिया की पुलिस कम उम्र की लड़की के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए उसके पति पर मामला दर्ज कर सकती है लेकिन देश का संविधान यावू समुदाय को थोड़ी छूट प्रदान करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10-year-old Becomes A Mother In Colombia, 10 साल की लड़की बनी मां, कोलंबिया में बच्ची बनी मां, Colombia