विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से दहशत, खाली कराया जा रहा है इलाका

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान का एक बिन फटा बम मिला है, जिसके बाद शहर के करीब 70,000 लोगों को रविवार को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना है.

Also Read in
विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से दहशत, खाली कराया जा रहा है इलाका
फ्रैंकफर्ट में मिला बम
नई दिल्ली: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान का एक बिन फटा बम मिला है, जिसके बाद शहर के करीब 70,000 लोगों को रविवार को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना है, ताकि बम को निष्क्रिय किया जा सके. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रैंकफर्ट अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बम शहर में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिला, जिसमें 1.4 टन विस्फोटक पदार्थ है.

पढ़ें : यहूदी नरसंहार और दो विश्व युद्ध देखने वाले शख्स ने तोड़ा दम

बयान के अनुसार, शहर को रविवार को सुरक्षित खाली कराए जाने के बाद बम निष्क्रिय किया जाएगा. फिलहाल कोई खतरा नहीं है और इलाके को पुलिस ने घेर रखा है.

वीडियो : पीएम ने दी द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस का कहना है कि जहां बम मिला है, उसके आसपास के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे को खाली कराया जाना जरूरी है. 

इनपुट : आईएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germany, World War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com