प्रतीकात्मक चित्र
न्यूयॉर्क:
पेरिस में हमले में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद न्यूयॉर्क ने फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को लाल, सफेद और नीले रंग से रोशन किया है।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को इन तीन रंगों से प्रकाशित करना फ्रांस के लिए अमेरिका की दोस्ती और समर्थन का मजबूत प्रतीक है। वर्ल्ड ट्रेट सेंटर को न्यूयॉर्क में 9/11 हमले वाली जगह पर बनाया गया है। इसका 124 मीटर शिखर इतना बड़ा है कि इसे अमेरिका के सबसे बड़े शहर में अधिकतर जगहों से और न्यूजर्सी में हडसन नदी के पार से देखा जा सकता है।
गर्वनर एंड्रयू कुओमो ने कहा, ‘‘आज, और आने वाले दिनों में, न्यूयॉर्क वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को नीला, सफेद और लाल रंग से रोशन करेगा क्योंकि हम एकजुटता दिखाते हुए फ्रांस के लोगों के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मारे गए लोगों के लिए शोक में शामिल हैं और उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो घायल हैं या जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिए हैं। हम एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण दुनिया की हमारी प्रतिबद्धता के लिए उन लोगों के साथ खड़े रहेंगे।’’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पेरिस आतंकी हमला, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क, Paris Terror Attack, World Trade Centre, New York