विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

पाकिस्तान में शरीफ के बाद कौन संभालेगा सत्ता, असमंजस बरकरार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो सकी है. नवाज के बाद पाकिस्तान की सत्ता कौन सभालेगा, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

Also Read in
पाकिस्तान में शरीफ के बाद कौन संभालेगा सत्ता, असमंजस बरकरार
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग ठहराए जाने के बाद नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है (फाइल फोटो)
  • नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ संभावित दावेदार
  • पंजाब के सीएम शहबाज शरीफ को संसद का सदस्य बनना होगा
  • गृह मंत्री चौधरी निसार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी हैं लाइन में
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो सकी है और एक जाने-माने प्रतिष्ठित विश्लेषक के मुताबिक सत्तारूढ़ दल पीएमएलएन में अनिश्चय की स्थिति है.

पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री को अयोग्य ठहराते हुए व्यवस्था दी कि पनामा पेपर्स के खुलासे को लेकर उनके और उनकी संतानों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल सकते हैं. इसके बाद शरीफ को इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर पाया अपना पांच साल का कार्यकाल

लेखक और वरिष्ठ पत्रकार जाहिद हुसैन के मुताबिक शरीफ के उत्तराधिकारी को लेकर कोई भी आश्वस्त होकर कुछ नहीं कह सकता है. यह बहुत अनिश्चय की स्थिति है. 

शरीफ के परिवार द्वारा संचालित पीएमएलएन की तरफ से किसी को नेता के रूप में पेश करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर हुसैन ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता हूं क्योंकि पार्टी एक व्यक्ति या एक परिवार के आसपास घूमती है. पार्टी के लिए ऐसे व्यक्ति को ढूंढना मुश्किल काम है जो पार्टी को एकजुट रख सके और अगले चुनावों में भी जा सके.’ 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर पहले भी आ चुका

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक ऐसी, अटकलें लगाई जा रही हैं कि गृह मंत्री चौधरी निसार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ , पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री शाहिद खकान अब्बासी, नेशनल एसेबंली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक और नवाज शरीफ के छोटे भाई और पाकिस्तान के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ संभावित दावेदार हो सकते हैं.

समाचार पत्रों के मुताबिक पनामा लीक पर फैसला आने से पहले आसिफ सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभरे थे लेकिन निसार के संवाददाता सम्मेलन और कुछ अन्य कारणों से उनका पक्ष कमजोर हुआ है.

VIDEO: नवाज शरीफ ने कहा - हमारे परिवार के खिलाफ साजिश आसिफ अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं और शाहबाज को प्रधानमंत्री बनने के लिए पहले नेशनल असेंबली का सदस्य बनना होगा और पंजाब के मुख्यमंत्री और प्रांतीय विधानसभा के सदस्य पद से त्यागपत्र देना होगा. 

सादिक प्रधानमंत्री पद के दूसरे मजबूत दावेदार हैं और वह शरीफ का स्थान ले सकते हैं. शाहिद खकान अब्बासी भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में हैं और पार्टी जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय करेगी. कुछ राजनीतिक हलकों में संभावित दावेदार के रूप में वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर का नाम भी चल रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan PM Nawaz Sharif, Pakistan Supreme Court, Panama Papers Leak, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com