विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

न्यूयॉर्क के मेयर बनेंगे मीरा नायर के बेटे? चुनाव में मजबूत दिखते जोहरान ममदानी की कहानी खास है

New York mayor Election: जोहरान ममदानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. टिकटॉक, इंस्टाग्राम हो या प्रमोशनल वीडियो में हिप-हॉप म्यूजिक, न्यूयॉक की युवा जनता के बीच ममदानी तेजी से जगह बनाते दिख रहे हैं.

न्यूयॉर्क के मेयर बनेंगे मीरा नायर के बेटे? चुनाव में मजबूत दिखते जोहरान ममदानी की कहानी खास है
New York mayor Election: जोहरान ममदानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
  • न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी एक प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे हैं.
  • ममदानी की उम्र 33 वर्ष है और वह क्वींस से विधानसभा सदस्य हैं.
  • सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, खासकर युवाओं के बीच.

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव होने वाला है और अचानक उसमें सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक के रूप में भारतीय मूल में नेता जोहरान ममदानी उभरे हैं. उम्र केवल 33 साल है और वो न्यूयॉर्क के क्वींस से विधानसभा सदस्य है. ममदानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. टिकटॉक, इंस्टाग्राम हो या प्रमोशनल वीडियो में हिप-हॉप म्यूजिक, न्यूयॉक की युवा जनता के बीच ममदानी तेजी से जगह बनाते दिख रहे हैं.

इस डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता ने हाल के हफ्तों में एक्जिट पोल में बढ़त हासिल की है. उन्होंने अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज और बर्नी सैंडर्स जैसी प्रगतिशील आवाजों के साथ समर्थन प्राप्त किया है. अब चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इसके लिए प्राइमरी इलेक्शन 24 जून को होने को है और जोहरान ममदानी इस उम्मीदवार पद के लिए अब पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो के ठीक बाद दूसरे स्थान पर हैं.

चलिए आपको जोहरान ममदानी के बारे में सबकुछ बताते हैं. साथ ही बताएंगे कि उन्होंने क्या चुनावी वादे किए हैं.

कौन हैं जोहरान ममदानी?

युगांडा के कंपाला में एक नामी और पढ़े-लिखे परिवार में जन्मे जोहरान ममदानी सात साल की उम्र में न्यूयॉर्क शहर आ गए थे. उनके पिता महमूद ममदानी युगांडा के फेमस लेखक हैं और भारतीय मूल के मार्क्सवादी विद्वान हैं. उनकी मां मीरा नायर एक पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी फिल्म मेकर हैं और आप उन्हें 'मॉनसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्मों के लिए जानते होंगे.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ममदानी न्यूयॉर्क में गी पले-बढ़े, शहर के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई की, ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस से ग्रेजुएशन किया. साथ ही बॉडॉइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडीज में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. वह 2018 में एक प्राकृतिक अमेरिकी नागरिक (अधिक सालों तक रहने के बाद मिलने वाली नागरिकता) बन गए.

राजनीति में आने से पहले, ममदानी ने हाउसिंग काउंसलर के रूप में काम किया. वह न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति और पहले युगांडा के व्यक्ति हैं, और इस पद को संभालने वाले केवल तीसरे मुस्लिम हैं.

जोहरान ममदानी ने क्या चुनावी वादा किया है?

  • घरों के रेंट नहीं बढ़ेंगे
  • फ्री सरकारी बसें
  • 6 सप्ताह से 5 वर्ष की आयु के सभी लोगों के लिए फ्री डे केयर
  • सस्ता राशन

उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी वादा पूरा करने के लिए वो चुनाव बाद अमीरों और बड़े कॉर्पोरेशन पर अलग से टैक्स लगाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York Mayor Election, Zohran Mamdani, Zohran Mamdani New York Mayor Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com