Israel-Hamas War: तुर्की (Turkey) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने गाजा में इजरायली सेना के फिलिस्तीनियों के "नरसंहार" के लिए पश्चिमी ताकतों को "मुख्य अपराधी" बताया. तुर्की के नेता एर्दोगन अपने दो दशक के शासन के दौरान फिलिस्तीनियों के अधिकारों के प्रबल समर्थक रहे हैं. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने आगे कहा कि क्या आप क्रिसेंट-क्रूसेडर संघर्ष फिर से शुरू करना चाहते हैं.
गत सात अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने इजरायल पर अचानक हमला करके चकित कर दिया था. उन्होंने 220 से अधिक बंधकों को पकड़ लिया था और 1400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी. इस पर एर्दोगन ने संतुलित रुख अपनाया था लेकिन इजरायल के जवाबी हमले में मरने वालों की तादाद बढ़ने से वे अधिक मुखर हो गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाजा में हमास द्वारा नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायली हमलों में 7703 लोग मारे गए. इनमें मुख्य रूप से आम नागरिक थे, जिनमें से 3500 से अधिक बच्चे थे.
रेसेप तैयप एर्दोगन की इस्लामी-जड़ वाली पार्टी ने शनिवार को इस्तांबुल में फिलिस्तीन के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया. तुर्की के नेता एर्दोगन के मुताबिक इसमें 15 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई. इसमें मंच से उन्होंने इजरायल और उसके पश्चिमी समर्थकों पर तीखा हमला बोला.
एर्दोगन ने तुर्की और फिलिस्तीनी झंडे लहरा रही भीड़ से कहा, "गाजा में हो रहे नरसंहार के पीछे मुख्य अपराधी पश्चिम है." उन्होंने कहा कि, "अगर हम कुछ ईमानदार आवाजों को छोड़ दें... गाजा में नरसंहार पूरी तरह से पश्चिम का काम है."
एर्दोगन ने कहा कि इजरायल एक "युद्ध अपराधी" की तरह व्यवहार कर रहा है. उन्होंने कहा कि, "बेशक हर देश को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन इस मामले में न्याय कहां है?"
उन्होंने पश्चिमी शक्तियों पर यूक्रेन में नागरिकों की मौत पर "आंसू बहाने" और गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''हम इन सभी दोहरे मानदंडों और इन सभी पाखंडों के खिलाफ हैं.''
एर्दोगन ने इजरायल के सहयोगियों पर ईसाइयों को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा करने के लिए "धर्म युद्ध का माहौल" बनाने का आरोप लगाया. राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा, "बातचीत के लिए हमारे आह्वान को सुनें. न्यायसंगत शांति से कोई नहीं हारता."
यह भी पढ़ें -
Explainer: हमास को पूरी तरह तबाह करने के लिए क्या है इजरायल की सैन्य रणनीति?
इजरायल ने 'पूछताछ' के वीडियो किये जारी, हमास के गाजा के अस्पताल को इस्तेमाल करने का दावा
इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर UNGA में भारत ने अपना रुख साफ किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं