Israel-Palestine Conflict: इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के विशेष अधिवेशन में भारत (India) का रुख उसकी अब तक की नीतियों के अनुरूप ही है. सूत्रों का कहना है कि भारत ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि प्रस्ताव की भाषा भारत की नीति के हिसाब से मेल नहीं खा रही थी. इसमें सात अक्टूबर के आतंकी हमले की निंदा भी नहीं की गई थी.
विदेश मंत्रालय की तरफ से भारत की स्थिति साफ की गई है. इसमें बताया गया है कि सात अक्टूबर के हमले की निंदा भी की गई है और नागरिकों की जान जाने पर चिंता भी जताई गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मुख्य प्रस्ताव पर वोट से पहले उसमें निंदा जोड़ने का प्रस्ताव लाया गया जिसके पक्ष में भारत ने वोट किया हालांकि संशोधन प्रस्ताव को दो तिहाई वोट नहीं मिला और वह पास नहीं हो सका.
वोटिंग से पहले भारत की तरफ से जो बयान दिया गया उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले की निंदा होनी चाहिए. बंधकों के लिए भारत चिंतित है और वह बंधकों की तुरंत रिहाई की मांग करता है.
गाजा में आम लोगों की जानें जाना चिंता का विषय : भारतइसके साथ ही भारत के बयान में गाजा में जारी मानवीय त्रासदी का भी जिक्र है. कहा गया है कि ‘गाजा में जिस तरह से लोगों की जान जा रही है वह चिंता का विषय है. आम लोगों, खास तौर पर महिलाओं और बच्चों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि तनाव को घटाए और गाजा के जरूरतमंदों तक पर्याप्त राहत पहुंचाए. मानवीय त्रासदी की हालत खत्म करे.‘
इस बयान में इस पर भी जोर डाला गया है कि ‘पूरे क्षेत्र में बढ़ रहा तनाव भी चिंताजनक है. सभी पक्षों को संयम दिखाने की जरूरत है.‘
सूत्रों का कहना है कि जहां तक फिलिस्तीन मुद्दे का सवाल है तो भारत ने हमेशा दो राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया है. भारत का रुख है कि ‘भारत इजराइल फिलिस्तीन मुद्दे में बातचीत के जरिए दो राष्ट्र समाधान का हिमायती रहा है. वह एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीन चाहता है जिसकी इजरायल के साथ मान्यता प्राप्त सीमा हो और दोनों शांति के साथ रहें.‘
यह भी पढ़ें -
Israel Hamas War: हमास का खात्मा करने गाजा में उतरी इजरायली सेना, हर तरफ बर्बादी का मंजर
Israel Hamas War: इज़राइल ने गाजा में 150 "गुप्त ठिकानों" पर किया हमला, हमास के कई आतंकी ढेर
"नए मोर्चों के लिए रहें तैयार...", इजरायल का समर्थन करने पर अमेरिका को ईरान की धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं