विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2013

अंतत: हम खुश हैं, काम पर लौटेंगे : इटली के नौसैनिक

अंतत: हम खुश हैं, काम पर लौटेंगे : इटली के नौसैनिक
नई दिल्ली: भारत से इटली में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गए इटली के दो नौसैनिकों ने अपनी सरकार द्वारा उन्हें भारत वापस न भेजने के फैसले का स्वागत किया है। इस फैसले से वे खुश हैं। उनका कहना है कि अब वह अपने घर में रह सकेंगे।

दोनों नौसैनिकों पर भारत में दो भारतीय मछुआरों की हत्या का केस चल रहा है। इन दो नौसैनिकों में से एक सल्वाटोर लाटोर्रे ने एएनएसए समाचार एजेंसी से कहा कि अंतत: अब हम खुश हैं। हम काम पर लौट कर खुश हैं।

लाटोर्रे को मस्सीमिलियानो गिरोन के साथ पिछले वर्ष फरवरी में केरल के तट पर गिरफ्तार किया गया था और कोची की जेल में भेजा गया था। इन दोनों पर दो भारतीय मछुआरों को जलदस्यु समझकर गोली मारने का आरोप है।

गौरतलब है कि सोमवार को इटली की सरकार ने एक पत्र के माध्यम से भारत सरकार को बताया कि वे अपने दोनों नौसैनिकों को भारत वापस नहीं भेजेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com