विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2023

"युद्ध तब खत्म होगा जब..." : गाजा में युद्ध तेज होने पर इजराइल

इज़राइल द्वारा अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की जबालिया और शेजैया बटालियन "खत्म होने की कगार पर हैं.

"युद्ध तब खत्म होगा जब..." : गाजा में युद्ध तेज होने पर इजराइल
यरूशलेम:

द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इज़राइल द्वारा अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की जबालिया और शेजैया बटालियन "नष्ट होने की कगार पर" हैं.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, गैलेंट ने कहा, "युद्ध तब समाप्त हो जाएगा जब उसके लक्ष्य प्राप्त हो जाएंगे. मैं अमेरिका द्वारा पूछे और कही गई हर बात को ध्यान में रखता हूं और कैबिनेट के सभी सदस्यों के साथ इस बात को गंभीरता से लेता हूं कि अमेरिका क्या कर रहा है". उन्होंने आगे कहा, "हम अमेरिकियों को हमारी मदद करने में मदद करने का एक तरीका ढूंढेंगे."

द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के साथ संभावित नए हॉस्टेज डील्स के बारे में पूछे जाने पर गैलेंट ने कहा कि उनका मानना है कि अगर इजरायल सैन्य दबाव बढ़ाता है तो बंधक सौदों के लिए और अधिक प्रस्ताव होंगे.

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अगर हम सैन्य दबाव बढ़ाएंगे तो और हॉस्टेज डील्स के प्रस्ताव आएंगे और अगर प्रस्ताव आएंगे तो हम उन पर विचार करेंगे."

 उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हमास के सैकड़ों लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने कहा, "हमने जबालिया और शेजैया में हमास के आखिरी गढ़ों को घेर लिया है, जो बटालियनें अजेय मानी जाती थीं, जो हमसे लड़ने के लिए सालों से तैयार थीं, वे खत्म होने की कगार पर हैं."

ये भी पढ़ें- अमेरिका के UN में गाजा युद्धविराम का प्रस्ताव रोकने के बाद हमास पर इजरायली हमले तेज, 6 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें- 3 साल की जुड़वां बेटियों के साथ 52 दिन हमास की कैद में रही मां ने बताया कैसे कटते थे एक-एक दिन


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaza, Israel, Israeli Defence Minister, Yoav Gallan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com