विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

जापान में ज्वालामुखी भड़का, 300 मीटर तक उठा गुबार

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 50 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट शिनमोए पर एजेंसी द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही थी.

Also Read in
जापान में ज्वालामुखी भड़का, 300 मीटर तक उठा गुबार
फाइल फोटो
जापान में बुधवार सुबह एक सक्रिय ज्वालामुखी भड़क गया. इस घटना में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 50 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट शिनमोए पर एजेंसी द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही थी.  ज्वालामुखी स्थानीय समयानुसार सुबह 5.34 बजे भड़का और इसके मुंहाने से करीब 300 मीटर ऊंचा धुएं का गुब्बार उठा.  वर्ष 2011 के बाद पहली बार ज्वालामुखी इतना सक्रिय हुआ है. 

गायब हुए एमएच 370 की खोज से दुनिया के सामने आई एक नई 'अजब दुनिया'

कागोशिमा और मियाजाकी प्रांत की सीमाओं पर स्थित ज्वालामुखी में सितंबर के आखिरी दिनों से गतिविधियों के संकेत देखने को मिल रहे थे.

Video : ज्वालामुखी फटने से 10 बातें
एजेंसी ने पिछले गुरुवार को ज्वालामुखी के लिए सतर्कता स्तर को एक से बढ़कर दो कर दिया था जिसका मतलब है किलोगों को ज्वालामुखी के मुंहाने के पास न जाने की चेतावनी दी गई थी. अब तक किसी के हताहत या नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volcano Eruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com