विज्ञापन

यूरोप के सबसे अधिक खौलता ज्वालामुखी देखने गया था अमेरिकी पर्यटक, आसमान से गिरी मौत और पलभर में सब खत्म

Mount Etna volcano: यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी एटना में हाल में कई बार विस्फोट हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं.

यूरोप के सबसे अधिक खौलता ज्वालामुखी देखने गया था अमेरिकी पर्यटक, आसमान से गिरी मौत और पलभर में सब खत्म
Mount Etna volcano: माउंट एटना पर अमेरिकी पर्यटक की मौत

मौत कितनी भी दूर लगे, अगर उसने आपको निशाने पर ले लिया है तो वह किसी कीमत पर आपको उठा ले जाएगी. एक अमेरिकी युवक के साथ भी यही हुआ. इटली के सिसिली के माउंट एटना पर ज्वालामुखी देखने के लिए घूमने गए इस अमेरिकी टूरिस्ट की बिजली गिरने से मौत हो गई. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल का यह व्यक्ति रविवार को एटना ज्वालामुखी पर घूम रहा था. इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे दमकल और बचाव दल को वह एक ऐसी जगह मिला, जहां उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया था.

यह इलाका प्रतिबंधित है और कभी-कभी लोग यहां से एटना की चोटी के करीब जाने के लिए पहुंचते हैं. उसे हेलिकॉप्टर से कैटानिया के कैनिजारो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी एटना में हाल में कई बार विस्फोट हुए हैं. इससे स्थानीय हवाई यातायात प्रभावित हुआ है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं.

बीबीसी की इस रिपोर्ट के अनुसार ज्वालामुखी की गतिविधि बढ़ने के कारण अधिकारियों ने एटना के कई हिस्सों में लोगों के जाने पर रोक लगा दी है. इनमें ऊपरी इलाके भी शामिल हैं, जहां पेड़ों की सीमा के ऊपर बारिश या तूफान से बचने के लिए बहुत कम जगह होती है. इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पहाड़ के ऊपरी हिस्से में ज्वालामुखी की गतिविधि और मौसम में अचानक बदलाव मिलकर खतरनाक स्थिति पैदा कर सकते हैं.

हर साल करीब 15 लाख लोग एटना घूमने आते हैं. हाल के विस्फोटों से निकली राख के कारण पूर्वी सिसिली के आसमान में धुंध छा गई है. पिछले एक हफ्ते में कैटानिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं. शनिवार को विमानन संबंधी चेतावनी को सबसे ऊंचे स्तर 'रेड' से घटाकर 'ऑरेंज' कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप, बोले- 64.6 करोड़ वोटर्स के पास फोटो ID; अमेरिका में भी हों ये नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mount Etna, Mount Etna Eruption, Mount Etna Volcano Eruption, Volcano
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com