इंटरनेट (Internet) पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें दिखता है कि दर्जनों युवा ब्रिटेन (UK) के एक मैकडॉनल्ड (McDonald) आउटलेट पर धावा बोल रहे हैं. इन किशोरों को बर्गर और सॉफ्ट ड्रिंक चुराते देखा जा सकता है जबकि डरा हुआ स्टाफ उन्हें देखता रह जाता है. बीबीसी के अनुसार, यह घटना रविवार को नॉटिंगघम सिटी सेंटर में हुई. रिपोर्ट के अनुसार आगे कहा गया है कि युवा खाना और कोल्डड्रिंक चुराने के लिए काउंटर कूद कर अंदर घुस गए. पुलिस ने इस मामले में अबी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले को व्यवसायिक सेंधमारी की तरह देख रहे हैं.
🇬🇧#UK
— Klaus Arminius (@Klaus_Arminius) August 22, 2022
McDonald's food stolen as gang of 50 ‘youths' pile into Nottingham city center restaurant.
The same behavior in every country but no one is allowed to notice or talk about it. pic.twitter.com/0xnKwCUuQw
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 14-16 साल के कम से कम 50 किशोर स्थानीय समय के अनुसार क्लंबर स्ट्रीट के आउलेट पर साम 9 बजे इकठ्ठा हुए. इनमें से 7 किशोरों ने काउंटर कूद कर बन रहे खाने को हथिया लिया जबकि दूसरे इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे. पुलिस ने एक बयान में कहा कि इनमें से 20 ने मैकडॉनल्ड आउटलेट के स्टाफ को गालियां दीं और उन्हें धमकी दी.
पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने एक घंटा बाद में नॉटिंगघम में मिल्टन स्ट्रीट पर एक और दुकान को टार्गेट किया. लेकिन पुलिस अधिकारियों को देखकर वो वहां से चले गए.
नॉटिंघम पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, " हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. यह व्यवसायिक सेंधमारी का मामला है और इस समूह ने काउंटर कूद कर खाना और सॉफ्ट ड्रिंक चुराए. इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता."
पिछले महीने स्टाफ द्वारा ऑर्डर लेने से मना करने के बाद एक महिला एक मैकडॉनल्ड के आउटलेट की खिड़की से उसके किचन में घुस गई थी और उसने अपना खुद का खाना बनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं