पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे स्कूली शिक्षकों (School Teachers) पर सख़्त कार्रवाई की. पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार, सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी रैली कर रहे अध्यापकों को रोकने के लिए लाठी चार्ज (baton-charge) किया गया और आंसू-गैस (tear gas firing) के गोले दागे गए. दर्जनों स्कूल अध्यापकों को इसके बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए खैबर पख़्तूनख्वां (Khyber Pakhtunkhwa) की प्राइमरी स्कूल टीचर एसोसिएशन ने घोषणा की है कि आज से क्षेत्र में सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे. पाकिस्तान के अध्यापक अपनी एसोसिएशन के बुलावे पर लड़कों के 15,000 सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद कर रैली में शामिल होने पहुंचे थे. हजारों अध्यापकों खैबर पख़्तूनख्वां विधानसभा के बाहर जमा हो गए थे और उन्होंने खैबर रोड का ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया था. इसे शहर के बड़े रास्तों पर जाम लग गया था.
Peshawar police firing shells and beating primary teachers for protesting where PTI govt is ruling? and PTI's burgers are silent. pic.twitter.com/e9JEM6UVKG
— Anas Tipu (@teepusahab) October 6, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
द नेशन न्यूज़ के अनुसार, कई स्कूली अध्यापकों को पुलिस की कार्रवाई में चोट लगी है. गुस्साए विरोध प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ पेशावर में भिड़ंत हो गई थी. पुलिस के सूत्रों के अनुसार, एसेंबली चौक के पा आंसूगैस के गोले दागे जाने से दो पुलिसकर्मी और कई अध्यापक घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थरबाज़ी की.
Yesterday was International Teachers Day ; this is Peshawar today . That's sll@I wanted to say https://t.co/9hCyzAKYkS
— Samar Haroon Bilour (@SamarHBilour) October 6, 2022
पत्रिका के अनुसार, आंसूगैस के कई गोले छोड़े जाने के बावजूद और लाठीचार्ज के बाद भी पुलिस विरोध प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा नहीं पाई और प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर जमे रहे. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.
खैबर पख्तूनख्वां में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है. केंद्र में शहबाज शरीफ की सरकार है. देश की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने अध्यापकों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं