इज़रायली सेना ने गाजा के आम नागरिकों को "सुरक्षित" दक्षिणी भाग में जाने के लिए उत्तरी गाजा में एक सुरक्षित गलियारा खोला था. एक्स पर एक पोस्ट में इजराइल डिफेंस फोर्सेज ((Israel Defense Forces)) ने कहा था कि वे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस कॉरिडोर पर कोई ऑपरेशन शुरू नहीं करेंगे. एक्स पर एक पोस्ट में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उनकी तरफ से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस कॉरिडोर पर कोई ऑपरेशन नहीं किया जाएगा. आईडीएफ की तरफ से दिए गए समय की सीमा खत्म हो गई है. अब इजरायल की सेना आदेश का इंतजार कर रही है.
Residents of Gaza City and northern Gaza, in the past days, we've urged you to relocate to the southern area for your safety. We want to inform you that the IDF will not carry out any operations along this route from 10 AM to 1 PM. During this window, please take the opportunity… pic.twitter.com/JUkcGOg0yv
— Israel Defense Forces (@IDF) October 15, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईडीएफ की तरफ से कहा गया था कि गाजा निवासियों और उनके परिवारों की सुरक्षा मायने रखती है. इसमें कहा गया था कि कृपया हमारे निर्देशों का पालन करें और दक्षिण की ओर जाएं. आश्वस्त रहें, हमास नेताओं ने पहले ही अपनी और अपने परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है. इससे पहले आज, इज़रायली सेना ने तस्वीरें जारी की हैं जिनमें दावा किया गया है कि हमास समूह के लोग आम नागरिकों को दक्षिणी गाजा में जाने से रोक रहे हैं. हमास समूह पर मानव ढाल का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है.
देश के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कल एनडीटीवी को बताया कि हमास जानबूझकर उन जगहों पर बंधक बना रहा है जहां उसे पता है कि इजराइल बमबारी करेगा. इयाल हुलता की टिप्पणी हमास के उस बयान के जवाब में थी जिसमें कहा गया था कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में नौ और इजरायली बंधक मारे गए हैं. इजरायली सेना गाजा में संभावित हमले की तैयारी कर रही है जिसका उद्देश्य देश इतिहास के सबसे बड़े हमले करने वाले फिलिस्तीनी समूह हमास को नष्ट करना है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं