विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई शपथ

अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में एरिक गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि की थी. इस प्रमुख राजनयिक पद को भरने का दो साल से भी अधिक समय से इंतजार किया जा रहा था.

एरिक गार्सेटी बने भारत में अमेरिका के राजदूत, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई शपथ
एरिक गार्सेटी ने भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली.
वाशिंगटन:

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राजधानी वाशिंगटन में एक समारोह के दौरान शुक्रवार को लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में आधिकारिक तौर पर शपथ दिलाई.

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सीनेट ने गार्सेटी के नामांकन की पुष्टि की थी. इस प्रमुख राजनयिक पद को भरने का दो साल से भी अधिक समय से इंतजार किया जा रहा था.

राजनयिक कार्य के बारे में पूछे जाने पर गार्सेटी ने कहा, "मैं देश के लिए सेवा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

इस समारोह में एरिक गार्सेटी के परिवार के सदस्य और करीबियों ने भाग लिया. इसमें पत्नी एमी वेकलैंड, पिता गिल गार्सेटी, मां सुके गार्सेटी और सास डी वेकलैंड शामिल थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eric Garcetti, Eric Garcetti US Ambassador To India, Eric Garcetti US Ambassador To India Candidate, Vice President Kamala Harris, US Ambassador To India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com