विज्ञापन

वेनेजुएला में भूकंप से एक लाख तक मौतों की आशंका! सबसे बड़ी एजेंसी के अनुमान का यह ग्राफ डराता है

वेनेजुएला में 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप से तबाही, USGS पेजर सिस्टम के अनुसार 37% संभावना है कि मौतों का आंकड़ा 10 हजार से 1 लाख के बीच पहुंच सकता है.

वेनेजुएला में भूकंप से एक लाख तक मौतों की आशंका! सबसे बड़ी एजेंसी के अनुमान का यह ग्राफ डराता है
Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में भूकंप से तबाही

Venezuela Earthquake Death Updates: वेनेजुएला में 39 सेकेंड के अंदर आए दो भूकंप ने तबाही मचा दी है. रिक्टर स्केल पर 7.5 और 7.2 तीव्रता के नापे गए इस शक्तिशानी भूकंप ने अपने पीछे ऐसा मंजर छोड़ दिया है, जो देखकर रूह कांप जाती है. इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, लोग मलबों के अंदर दबे हैं और लोग अपनों को खोजने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. वेनेजुएला में भूकंप की वजह से हुई मौतों का जो शुरुआती अनुमान सामने आ रहा है, वो डरावना है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी USGS ने बताया है कि मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से लेकर एक लाख लोगों तक का हो सकता है. वेनेजुएला में पिछले 100 से अधिक सालों में आया यह अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है. अभी के लिए वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि भूकंप में 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 700 लोग घायल हुए हैं. लेकिन साथ ही कहा है कि अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है.

मौतों के अनुमान का यह ग्राफ डराता है!

भूकंप के मामलों में दुनिया में सबसे भरोसेमंद एजेंसी के रूप में जाने जाने वाली USGS ने वेनेजुएला में भूकंप से होने वाली संभावित मौतों के अपने अनुमान को अपडेट किया है. नए अनुमान में सबसे खराब स्थिति की संभावना पहले से कम बताई गई है, लेकिन फिर भी 39% संभावना है कि मरने वालों की संख्या 1 हजार से 10 हजार के बीच हो सकती है. इसी मॉडल के अनुसार 37% संभावना है कि मौतों का आंकड़ा 10 हजार से 1 लाख के बीच पहुंच सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV
इससे पहले USGS के अनुमान में 30% संभावना बताई गई थी कि मौतों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो सकती है. वहीं 44% संभावना थी कि यह आंकड़ा 10,000 से 1 लाख के बीच रहेगा. USGS का यह भी कहना है कि भूकंप से होने वाला आर्थिक नुकसान वेनेजुएला की कुल अर्थव्यवस्था (जीडीपी) के 1% से 4% के बराबर हो सकता है. 

कैसे लगाया जाता है यह अनुमान?

ये अनुमान USGS की पेजर सिस्टम (PAGER) से निकाले जाते हैं. इसका पूरा नाम है ]प्रॉम्प्ट असेसमेंट ऑफ ग्लोबल अर्थक्वेक्स फॉर रिस्पॉन्स'. यह सिस्टम सबसे पहले भूकंप के आंकड़ों का अध्ययन करके उसके असर और नुकसान का शुरुआती अनुमान लगाता है. इसके बाद यह देखता है कि कितने लोग तेज झटकों वाले इलाकों में रहते हैं. फिर उस देश में पहले आए भूकंपों के आंकड़ों का इस्तेमाल करके मौतों और आर्थिक नुकसान का अनुमान तैयार करता है.

फिलहाल वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि भूकंप के बाद 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 लोग घायल हुए हैं. लेकिन ध्यान रहे कि यह बहुत शुरुआती आंकड़ा है, राष्ट्रपति ने खुद कहा है कि इससे अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला से जापान तक, दुनिया में एक साथ आए तीन खतरनाक भूकंप, क्या आपस में कोई कनेक्शन है?

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में 40 सेकेंड में दो बार भूकंप, क्या है खतरनाक सिस्मिक डबलेट जिससे इतनी तबाही, कम गहराई में कंपन क्यों बड़ा खतरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela Earthquake, Venezuela Earthquake Latest Update, Earthquake Death Toll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com