विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

अमेरिका ने भारत को कहा अच्छा दोस्त, बोला - ईरान मामले पर सहयोग से संतुष्ट हैं हम

ट्रम्प प्रशासन की ओर से जरीफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक कांफ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘मैं भारत जैसे हमारे अच्छे मित्र एवं साझीदार के सहयोग से काफी संतुष्ट एवं खुश हैं.’’

अमेरिका ने भारत को कहा अच्छा दोस्त, बोला - ईरान मामले पर सहयोग से संतुष्ट हैं हम
ईरान के मामले पर ‘अच्छे दोस्त’ भारत के सहयोग से संतुष्ट हैं: अमेरिका
वॉशिंगटन:

व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह ईरान पर लगाए गए तेल प्रतिबंधों को लेकर ‘‘भारत जैसे अच्छे मित्र और साझीदार के सहयोग से काफी संतुष्ट एवं खुश'' हैं. 

ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. ट्रम्प प्रशासन की ओर से जरीफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक कांफ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘मैं भारत जैसे हमारे अच्छे मित्र एवं साझीदार के सहयोग से काफी संतुष्ट एवं खुश हैं.''

नदी में बहती दिखी 5 मंजिल की बिल्डिंग, VIDEO देख लोगों के उड़े होश, बोले - ये कैसे मुमकिन है?

उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन जैसे उन देशों से भी संतुष्ट है जिनसे उतना अच्छा तारतम्य नहीं है, लेकिन उन्होंने कारोबारी साझीदार के रूप में ईरान के बजाए अमेरिका को चुना है. भारत ने ईरान से तेल का आयात कम करके लगभग शून्य कर दिया है जिसके साथ उसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं.

अधिकारी ने कहा कि ईरानी तेल का निर्यात जुलाई में एक लाख बैरल प्रति दिन था जो पहले के सात लाख 81 हजार बैरल की तुलना में बहुत कम है. उन्होंने इसका श्रेय ट्रम्प प्रशासन को दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के पास कारोबारी साझीदार के रूप में देने के लिए कुछ खास नहीं है.

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, US ने उसके सिर पर रखा था 7 करोड़ रुपये का इनाम- रिपोर्ट्स

अधिकारी ने भारत और ईरान के बीच तेल व्यापार उनकी मुद्रा में किए जाने की वार्ताओं संबंधी रिपोर्ट से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘अमेरिका खासकर भारत के सहयोग की प्रशंसा करता है और वह भारत की तर्कसंगत ऊर्जा आवश्यकताओं का ध्यान रखता रहेगा.''

इनपुट - भाषा

VIDEO: रणनीति: ईरान पर फैसला भारत में असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White House, America, America Iran News, India, Iranian Oil Sanctions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com