विज्ञापन
This Article is From May 15, 2019

चार्टर्ड प्लेन के जरिए अमेरिका से लाए जा रहे हैं 70 से ज्यादा पाकिस्तानी, जानिए वजह

कुरैशी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी "70 से अधिक पाकिस्तानियों को वापस भेजना चाहते हैं. हमने उन्हें यह कदम उठाने से पहले कानूनी जरूरतों को पूरा करने को कहा है."

चार्टर्ड प्लेन के जरिए अमेरिका से लाए जा रहे हैं 70 से ज्यादा पाकिस्तानी, जानिए वजह
अमेरिका ने तीन पाकिस्तानी अधिकारियों को यात्रा वीजा देने से मना किया : कुरैशी 
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अमेरिका ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी प्रवासियों को वापस ना लेने के मामले में तीन वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है. 

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार विदेश मामलों पर ‘नेशनल असेंबली की स्थायी समिति' की बैठक में उन्होंने यह बात कही. 

‘द नेशन' ने मंत्री के हवाले से कहा कि उन पाकिस्तानी प्रवासियों को वापस नहीं लेने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे.

एच-1बी वीजा का बढ़ सकता है आवेदन शुल्क, भारतीय आईटी कंपनियों का बढ़ेगा बोझ

समाचार पत्र ‘डॉन' ने तीन अधिकारियों की पहचान संयुक्त सचिव, अपर सचिव, आंतरिक और महानिदेशक, पासपोर्ट के तौर पर की है.

कुरैशी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी "70 से अधिक पाकिस्तानियों को वापस भेजना चाहते हैं. हमने उन्हें यह कदम उठाने से पहले कानूनी जरूरतों को पूरा करने को कहा है."

30 हज़ार से ज्यादा वर्किंग VISA जारी करेगा अमेरिका, इन नौकरियों के लिए मिल सकता है मौका

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि 70 पाकिस्तानियों को विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए अमेरिका से वापस लाया जाएगा. 

VIDEO: 'पाकिस्तान ने F-16 का इस्तेमाल किया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Pakistani, Pakistani Nationals, US, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com