विज्ञापन

ट्रंप की हार पर एलन मस्क ने ली चुटकी, कहा- लगता है मेरे 'स्पेस लेजर' काम नहीं आए

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार मिली है. डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिका की संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर कब्जा कर लिया है.

ट्रंप की हार पर एलन मस्क ने ली चुटकी, कहा- लगता है मेरे 'स्पेस लेजर' काम नहीं आए
US Midterm Election Results: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का खराब प्रदर्शन

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार पर एलन मस्क ने भी अलग तरह की चुटकी ली है. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने डेमोक्रेट्स की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो व्यंग्यात्मक पोस्ट किए हैं. मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों को भारी आर्थिक मदद दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में मस्क ने टिप्पणी की कि उन्हें अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का विचार अब काफी आकर्षक लग रहा है.

'X' पर अपनी दो अलग-अलग पोस्ट में, मस्क ने पहले तंज कसते हुए कहा, "इस समय अंतरिक्ष में डेटा सेंटर काफी आकर्षक लग रहे हैं." 
इसके बाद उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, "लगता है कि चुनाव में दखल देने वाले मेरे 'स्पेस लेजर' इस बार काम नहीं आए."

Latest and Breaking News on NDTV

दरअलस एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी को खुलकर डोनेशन देते हैं और आलोचक उनपर आरोप लगाते हैं कि उस फंड के दम पर ट्रंप और उनकी पार्टी जीतती है. अक्टूबर में एक रिपोर्ट आई थी कि एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के चुनावी कैंपेन को बढ़ावा देने वाले संगठनों को 276 मिलियन डॉलर का चुनावी चंदा दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एलन मस्क ने जुलाई के बाद से इतना डोनेशन दिया है. एलन मस्क 3 नवंबर को होने जा रहे चुनावों में सबसे बड़े डोनर हैं. उन्होंने इस चुनावी चक्र में कुल 366 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं.

एलन मस्क के लिए यह चुनावी नतीजे मुश्किल खड़ी करेंगे?

मस्क का ये बयान ऐसे समय आया है जब डेमोक्रेट्स की जीत के बाद टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के भविष्य को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है. स्पेस में डेटा सेंटर वाले अपने पोस्ट में मस्क ने इशारा किया कि वे अपने कुछ बिजनेस को धरती से बाहर ले जा सकते हैं. लेकिन डेमोक्रेट्स की जीत के बाद AI और डेटा सेंटर इंडस्ट्री के लिए सरकारी नीतियों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

डेमोक्रेट्स की जीत के असर को लेकर चिंता के बीच रात में शेयर बाजार के फ्यूचर्स में भी गिरावट आई. रिपब्लिकन को लगा ये झटका मस्क के लिए भी बड़ा है, क्योंकि उन्होंने पार्टी के करीब माने जाने वाले उम्मीदवारों पर खूब पैसा लगाया था. उनके पैसे लगाने के बावजूद कई बड़े रिपब्लिकन उम्मीदवार हार गए, जबकि डेमोक्रेट्स ने उन राज्यों में भी बढ़त बना ली जो पहले रिपब्लिकन के गढ़ माने जाते थे. 

चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस में डेमोक्रेट्स की स्थिति मजबूत कर दी है, जिससे अब वे ट्रंप के एजेंडे को चुनौती दे पाएंगे और राष्ट्रपति के बचे हुए दो साल के कार्यकाल में उनकी सरकार पर ज्यादा सख्ती से नजर रख पाएंगे.

यह भी पढ़ें | क्या अब मिडटर्म चुनाव हारने के बाद अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चली जाएगी?

यह भी पढ़ें | अब्दुल अल-सैयद भी जीते! मिशिगन से अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप ने जिनको बताया था जिहादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Midterm Election 2026, Us Midterm Election Result, Elon Musk, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com