विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

चीन के सामने भारत की आक्रमता पर बोले अमेरिकी सीनेटर, कहा-पीएम मोदी जो कर रहे है उस पर गर्व है

अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने सीमा विवाद पर चीन की आक्रामकता के आगे घुटने नहीं टेकने के लिए भारत की सराहना की और उम्मीद जताई कि दूसरे देश भी चीन से संबंधित मामलों में निडरता से पेश आएंगे.

चीन के सामने भारत की आक्रमता पर बोले अमेरिकी सीनेटर, कहा-पीएम मोदी जो कर रहे है उस पर गर्व है
चीन दूसरे देशों को परेशान करने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाता है: जॉन कैनेडी
वाशिंगटन:

अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने सीमा विवाद पर चीन की आक्रामकता के आगे घुटने नहीं टेकने के लिए भारत की सराहना की और उम्मीद जताई कि दूसरे देश भी चीन से संबंधित मामलों में निडरता से पेश आएंगे. भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब आठ सप्ताह से गतिरोध जारी है. गलवान घाटी में दोनों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक मारे गए थे. झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए थे लेकिन इस संबंध उसने कोई जानकारी नहीं दी थी. रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कैनेडी ने ‘फॉक्स न्यूज' को दिए एक साक्षात्कार में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि भारत में (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी चीन के सामने डटकर खड़े हैं. कनाडा जो कर रहा है, उस पर भी मुझे गर्व है. हर देश उससे भाग और छिप नहीं रहा.''

उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को यह बताना होगा कि हम उससे नियमों के मुताबिक चलने की उम्मीद करते हैं. कैनेडी ने कहा, ‘‘ अब, अमेरिका के अलावा, आपको पता है कि कितने देश चीन पर विश्वास करते हैं? एक भी नहीं. लेकिन वे डरे हुए हैं. चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. चीन दूसरे देशों को परेशान करने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाता है और विश्व में कई देश उसके सामने खड़े होने से डरते हैं.''

कैनेडी ने कहा कि कुछ उपवाद भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया उसके सामने खड़ा है. भारत उसके सामने खड़ा है. कनाडा उसके सामने खड़ा है. हमें यूरोप के बाहर के हमारे सहयोगियों का भी साथ देना होगा, चीन को बताना होगा कि उसे नियमों से चलना होगा नहीं तो हम उसके साथ व्यापार नहीं करने वाले. उसे ऐसे ही समझ आएगा.''

Video: LAC पर कुछ इलाकों में पीछे हटी सेनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Senator, India China Clash, John Kennedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com