विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2011

लॉस एंजिलिस के स्कूल में तीन को गोली मारी

टीवी चैनलों पर प्रसारित दृश्यों के मुताबिक स्कूल परिसर के आसपास पुलिस के दर्जनों वाहन और कुछ हेलीकॉप्टर फरार हुए हमलावर की तलाश में जुटे हैं।
लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस के गार्डेना हाईस्कूल में छात्र बताए जा रहे एक बंदूकधारी ने कम से कम तीन लोगों को गोली मार दी। स्थानीय समाचार पत्र 'लॉस एंजिलिस टाइम्स' के मुताबिक फिलहाल पीड़ितों की पहचान और उनकी हालत के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। समाचार चैनलों पर प्रसारित दृश्यों के मुताबिक स्कूल परिसर के आसपास पुलिस के दर्जनों वाहन और कुछ हेलीकॉप्टर कथित रूप से फरार हो गए हमलावर की तलाश में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गोलीबारी, स्कूल, लॉस एंजिलिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com