अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि "अगर वो राफा में गए तो मैं उन्हें हमले के उन हथियारों की सप्लाई नहीं करूंगा, जिनका उपयोग राफा से निपटने के लिए ऐतिहासिक रूप से किया गया है." राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि वो उन आक्रामक हथियारों की आपूर्त नहीं करेंगे जिनका इस्तेमाल इज़रायल, गाजा में हमास के आखिरी प्रमुख के गढ़ राफा पर चौतरफा हमला करने के लिए कर सकता है, क्योंकि उन्हें वहां शरण लिए हुए 1 मिलियन से अधिक नागरिकों की भलाई की चिंता है.
CNN को दिए गए एक इंटरव्यू में जो बाइडेन ने कहा कि "संयुक्त राष्ट्र, इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आयरन डोम रॉकेट इंटरसेप्टर और अन्य रक्षात्मक हथियारों की आपूर्ति करेगा, लेकिन अगर इजरायल राफा में जाता है तो हम हथियारों की आपूर्ति नहीं करेंगे." अमेरिका ने ऐतिहासिक रूप से इज़राइल को भारी मात्रा में सैन्य सहायता प्रदान की है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राफा में क्यों हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल
इजरायल 7 अक्टूबर को हुए हमलों का हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. गाजा के दूसरे इलाकों में तबाही मचाने के बाद अब इजरायली सेना दक्षिणी गाजा के राफा शहर (IDF In Rafah) में घुस चुकी है. यहां वह बड़े स्तर पर सैन्य ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रही है. हालांकि इजरायली डिफेंस फोर्स का कहना है कि पूर्वी राफा में पिन पॉइंटेड इनफॉर्मेशन के आधार पर लिमिटेड ऑपरेशन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं