अमेरिकी सिंगर-गीतकार कैटी पेरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन पर बुरी तरह भड़क गई हैं. कैटी पेरी ने इस बात पर गहरा दुख और गुस्सा जताया है कि उनके मशहूर गाने 'Firework' का इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य हमलों के वीडियो के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक में किया गया है. सिंगर ने साफ किया है कि इस काम के लिए न तो उनसे कोई इजाजत ली गई और न ही वह इस तरह की हिंसा का किसी भी रूप में समर्थन करती हैं.
बिना इजाजत टिकटॉक पर शेयर हुआ वीडियो
पूरा मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर व्हाइट हाउस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में ईरान पर किए गए अमेरिकी सैन्य हमलों की क्लिप्स दिखाई जा रही थीं और बैकग्राउंड में कैटी पेरी का 2010 का सुपरहिट गाना ‘Firework' बज रहा था.
I am deeply appalled and angry to see “Firework” used on the @WhiteHouse TikTok account as a backing track for video footage of military strikes. I did not approve this, I was not asked, and I absolutely do not condone it.
— KATY PERRY (@katyperry) July 25, 2026
I wrote this song to be an anthem of hope, healing, and…
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पेरी ने तुरंत इसका विरोध किया और अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.
जाहिर किया अपना गुस्सा
कैटी पेरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं व्हाइट हाउस के टिकटॉक पर सैन्य हमलों के वीडियो फुटेज के लिए 'Firework' का इस्तेमाल होते देखकर बेहद हैरान और गुस्से में हूं. मैंने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी थी, मुझसे पूछा भी नहीं गया था और मैं इसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती."
ट्रंप ने यूरोप को गूगल के लिए तो रूस और चीन को ईरान के लिए धमकाया, बोले-'यह उनके हित में नहीं'
अपने गाने के मूल मकसद को समझाते हुए सिंगर ने आगे लिखा, "मैंने यह गाना लोगों के सबसे कठिन और अंधकारमय पलों में उम्मीद, इलाज और अंदरूनी ताकत देने के लिए लिखा था. आत्म-सम्मान और प्रोत्साहन के संदेश देने वाले इस गाने को तबाही और हिंसा का म्यूजिक ट्रैक बनाकर इस्तेमाल करना उन सभी बातों का उल्लंघन है, जिनके लिए यह गाना बना था."

कैटी पेरी ने कहा कि यह गाना लोगों को जोड़ने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए है, न कि किसी युद्ध या सैन्य कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए है.
बाइडेन प्रशासन के शपथ ग्रहण में इसी गाने पर दी थी परफोर्मेंर्स
गौरतलब है कि कैटी पेरी हमेशा से सामाजिक और मानवीय मूल्यों की समर्थक रही हैं. जनवरी 2021 में जब जो बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, तब कैटी पेरी ने लिंकन मेमोरियल के बाहर इसी गाने 'Firework' पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी. उनका मानना है कि यह गाना लोगों को जोड़ने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए है, न कि किसी युद्ध या सैन्य कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए है.
अरियाना ग्रांडे भी ट्रंप प्रशासन पर साध चुकी हैं निशाना
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप या उनके अभियान पर किसी बड़े हॉलीवुड कलाकार का गाना बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगा हो. पिछले ही महीने मशहूर सिंगर अरियाना ग्रांडे ने भी ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोला था.
अरियाना का गाना 'Bye' एक टिकटॉक वीडियो में इस्तेमाल किया गया था, जिसमें ICE के अधिकारी लोगों को हिरासत में लेते और हथकड़ी लगाते नजर आ रहे थे. उस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "बाय-बाय. राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक के इतिहास में सरहदें सबसे सुरक्षित रखी हैं." ये कैप्शन तंज भरा था.
यह भी पढ़ें: ईरान पर 13 दिन लगातार हमलों के बाद रुका अमेरिका, ट्रंप नहीं चाहते थे, वेंस ने रुकवाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं