विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की घोषणा

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की घोषणा
ऊर्जा संकट के बीच US-भारत मिलकर कर रहे काम
वॉशिंगटन:

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भारत का दौरा करेंगे. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रंप कब भारत आ सकते हैं. मार्को रुबियो से जब राष्‍ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये जल्‍द होगा और इसी को लेकर योजना बनाई जा रही है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करें. इसकी बहुत ज्‍यादा संभावना है. भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीच संबंध बहुत ही करीबी हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वाकई बहुत अहम है.'

ऊर्जा संकट के बीच US-भारत मिलकर कर रहे काम 

मार्को रुबियो से इस बीच जब पूछा गया कि वेस्ट एशिया संकट के बीच एनर्जी से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए भारत और अमेरिका कैसे मिलकर काम कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जाहिर है, भारत लंबे समय से अपने एनर्जी के सोर्सों में विविधता लाने पर ध्यान दे रहा है और मुझे लगता है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा और हम निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनना चाहेंगे.

अमेरिका के पास भारत की ऊर्जा जरूरतों का समाधान

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, 'हमें लगता है, भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए हमारे पास कुछ समाधान हैं. लेकिन इसके अलावा, मैं यह भी कहूंगा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में शांति के लिए जो कदम उठाए हैं, उसकी एक वजह यह भी है कि वे चाहते हैं कि हमारे सहयोगियों के लिए बाजार में ज्‍यादा ईंधन आए. लेकिन मुझे लगता है कि लंबे समय का समाधान असल में सप्लाई में विविधता लाना है और मुझे पता है कि भारत न सिर्फ अमेरिका से बात कर रहा है, बल्कि वेनेज़ुएला के साथ भी उनकी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत करीब से काम कर रहा है. भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिनमें वेनेज़ुएला में पैदा होने वाले भारी कच्चे तेल (heavy crude) को रिफाइन करने की क्षमता है.'

ये भी पढ़ें :- "भारत नहीं मानेगा": यूक्रेन में इंडिया के शांति सैनिकों की तैनाती पर बोले थे ट्रंप, नई किताब में दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marco Rubio, Washington DC, US India Relation, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com