विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2015

बोको हराम के खिलाफ लड़ाई में साथ देगा अमेरिका

बोको हराम के खिलाफ लड़ाई में साथ देगा अमेरिका
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को शपथ ली कि उनका देश चरमपंथी गुट बोको हराम के खिलाफ लड़ाई में नाइजीरिया एवं उसके क्षेत्रीय सहयोगियों का साथ देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को जानकारी दी कि नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के साथ अलग-अलग फोन वार्ता में ओबामा ने नाइजीरिया एवं इसके क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा बोको हराम के खिलाफ सफलता को जारी रखने की जरूरतों पर प्रकाश डाला।

ओबामा ने दोनों नेताओं को देश को एकजुट करने एवं अमेरिका के साथ संबंधों को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि नाइजीयिा और उसके सीमावर्ती क्षेत्रों की मुश्किलों से निबटा जा सके।

नाइजीरिया की ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार बुहारी को बुधवार को देश का भावी राष्ट्रपति घोषित किया गया। 1960 में ब्रिटेन की औपनिवेशिक दासता से मुक्त होने के बाद नाइजीरिया के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मौजूदा राष्ट्रपति की चुनाव में हार हुई है। ओबामा ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बुहारी को बधाई दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, बोको हराम, बोको हराम के खिलाफ लड़ाई, अमेरिका, Barack Obama, Boko Haram, US Against Boko Haram