विज्ञापन

पंजाब में 'बड़े भाई' के साथ ऐसे होगा सीट बंटवारा... BJP-अकाली दल में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

पंजाब के 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच जल्द ही सीट बंटवारा हो सकता है. इस बार बीजेपी 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

पंजाब में 'बड़े भाई' के साथ ऐसे होगा सीट बंटवारा... BJP-अकाली दल में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल.
IANS
  • पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए छह साल बाद गठबंधन किया है
  • भाजपा पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 45 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है
  • सीट बंटवारा 2024 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा और भाजपा दोगुनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी
नई दिल्ली:

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर साथ आ गए हैं. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों में गठबंधन हो गया है. दोनों पार्टियों में लगभग छह साल बाद गठबंधन हुआ है. 2020 में तीन कृषि कानूनों के चलते एनडीए से अलग हो गई थी. अब दोनों फिर साथ आए हैं और बीजेपी ने अकाली दल को 'बड़ा भाई' बताया है.

खैर, अब जब गठबंधन हो गया है तो अब अगली बातचीत सीट बंटवारे को लेकर होगी. पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि वह 45 से 50 सीटों पर दावा करेगी. बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा. 

सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार बीजेपी पहले की तुलना में दोगुनी सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है. पिछली बार जब दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब बीजेपी ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. 2027 में बीजेपी 46 सीटों पर लड़ सकती है.

क्या है सीट बंटवारे का फॉर्मूला?

पंजाब के विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं. इसलिए सीटों में बंटवारा भी जल्दी ही हो जागा.

सूत्रों का दावा है कि शहरी सीटों में बीजेपी का कोर वोटर पिछले लोकसभा चुनाव में उसके साथ आ गया था. 

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 23 विधानसभा सीटों पर पहले नंबर पर रही थी. छह पर दूसरे और 16 सीटों पर तीसरे नंबर पर थी. इस तरह राज्य की 117 में से 45 विधानसभा सीटों पर वह अकाली दल से आगे थी.

वहीं, अकाली दल नौ विधानसभा सीटों पर पहले, पांच पर दूसरे और पांच पर ही तीसरे नंबर पर रही थी.

अगर सीट शेयरिंग का यही फॉर्मूला फाइनल होता है तो बीजेपी 45 से 50 और अकाली दल 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

यह भी पढ़ें | BJP-अकाली गठबंधन पर बरसे भगवंत मान, बोले- यह गठबंधन नहीं ‘ठगबंधन', 20 साल राज किया, तब पंजाब की याद नहीं आई?

दोनों के साथ आने से क्या फायदा?

पंजाब में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन ने मिलकर तीन बार सरकार बनाई है. 2022 में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ी थीं. इसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिला था.

पंजाब में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर 1997 से 2017 तक पांच विधानसभा चुनाव लड़े थे. इनमें से तीन बार- 1997, 2007 और 2017 में दोनों की सरकार बनी थी. तीनों बार मुख्यमंत्री अकाली दल का बना था.

अब एक बार फिर दोनों साथ आए हैं और इस बार भी अगर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अकाली दल को 'बड़ा भाई' बताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जो बड़ा भाई होता है, मुख्यमंत्री का चेहरा भी वही होता है. चुनाव जीतने के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Chunav 2027, Punjab Assembly Election 2027, Shiromani Akali Dal, Shiromani Akali Dal - BJP, Punjab Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com