विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को नीचा दिखा रहे हैं, दोबारा ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे : सीनेटर बॉब कॉर्कर

कॉर्कर ने ट्रंप पर देश को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो वे ट्रंप का कतई समर्थन नहीं करेंगे.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को नीचा दिखा रहे हैं, दोबारा ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे : सीनेटर बॉब कॉर्कर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( फाइल फोटो )
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  और सीनेटर बॉब कॉर्कर के बीच जारी मतभेद तब सार्वजनिक रूप से सामने आ गए, जब कॉर्कर ने ट्रंप पर देश को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिला तो वे ट्रंप का कतई समर्थन नहीं करेंगे. सीएनएन के मुताबिक, इससे पहले ट्रंप ने सेवानिवृत्त होने जा रहे कॉर्कर पर पार्टी के कर सुधारों के प्रयासों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया था. कॉर्कर ने कहा कि फिर मौका मिला तो वे ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा कभी समर्थन नहीं देंगे. कॉर्कर ने कहा कि ट्रंप सच्चाई को स्वीकारना नहीं चाहते और बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में उन्हें मुख्यरूप से अमेरिका को नीचा दिखाने के लिए जाना जाएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

कॉर्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझ समेत, हममें से कई लोगों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की. मैंने उनके साथ निजी तौर पर भोज किया और इसके अलावा भी कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह संभव है. वह राष्ट्रपति की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करेंगे." यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति बच्चों के लिए आदर्श हैं, उन्होंने कहा, "नहीं, कतई नहीं." सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष ने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय जो चीजें हो रही हैं, वे हमारे देश के लिए नुकसानदायक हैं, चाहे यह दुनिया के साथ हमारे रिश्तों के टूटने की बात हो या कुछ और."

वीडियो : शिवराज के दावे के उन्हीं के मंत्री ने खोल दी पोल

कॉर्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि अंत में जब उनका कार्यकाल पूरा होगा, हमारे देश को नीचा दिखाने, लगातार झूठ बोले, दूसरों पर टीका-टिप्पणी करने. इनमें से सबसे ज्यादा उन्हें हमारे देश को अस्थिर रखने के लिए याद रखा जाएगा और यह दुखद है."
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donal Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com