विज्ञापन

युद्ध या विराम? ट्रंप की मेज पर हस्ताक्षर के इंतजार में डील और इधर ईरान का दावा गिरा दिया अमेरिकी विमान!

US Iran War news Updates: अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों में 60 दिनों की सीजफायर डील के लिए सहमति बन गई है लेकिन इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिलनी बाकी है. दूसरी तरफ दोनों देशों में सैन्य तनाव बना हुआ है.

युद्ध या विराम? ट्रंप की मेज पर हस्ताक्षर के इंतजार में डील और इधर ईरान का दावा गिरा दिया अमेरिकी विमान!
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास मंजूरी के लिए अटकी डील
  • अमेरिका और ईरान के वार्ताकार 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने वाले समझौते के करीब पहुंच गए हैं
  • लेकिन यह संभावित समझौता अभी भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के लिए अटका हुआ है- रिपोर्ट
  • ईरान का दावा- अमेरिकी विमान को मार गिराया, अमेरिकी सेना ने कहा- यह झूठ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War news Updates: अमेरिका और ईरान के बीच चल क्या रहा है? दोनों एक तरफ शांति समझौता करने के करीब हैं और दूसरी तरफ वे सीजफायर में एक दूसरे पर बम फोड़े जा रहे हैं. 4 दिन में 4 हमले सुनने को मिले हैं. दो बार अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास पर हमला किया है तो जवाब में ईरान ने कुवैत में अमेरिकी हवाई हड्डे पर हमला किया है. साथ ही ईरान की ओर से अमेरिकी विमान को मार गिराने का भी दावा किया गया है. हमलों की इन खबरों के बीच एक बड़ी रिपोर्ट यह भी है कि दोनों देश के बीच सहमत हुई डील अभी ट्रंप की मेज पर है और उनकी मंजूरी के इंतजार में है. चलिए पूरी स्थिति से आपको रूबरू कराते हैं.

ट्रंप की मेज पर 60 दिन वाली डील

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत करने वाले अधिकारी 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने वाले समझौते के करीब पहुंच गए हैं. AFP की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सूत्रों ने बताया कि यह संभावित समझौता अभी भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के लिए अटका हुआ है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्ष 60 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सहमत हो गए हैं. 

इस प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बिना रोक-टोक जारी रहेगी. किसी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाएगा और ना ही किसी को परेशान किया जाएगा. इसके अनुसार ईरान 30 दिनों के अंदर समुद्र में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगें हटाएगा और अगर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही फिर शुरू हो जाती है तो अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा लेगा.

हालांकि दूसरी तरफ ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने ईरानी वार्ताकारों के करीबी सूत्र के हवाले से कहा कि समझौते का अंतिम मसौदा अभी तैयार नहीं हुआ है. ईरानी सूत्रों ने स्थानीय मीडिया से कहा कि कोई भी समझौता तभी पूरा माना जाएगा जब उसकी घोषणा ईरान में बैठी इस्लामिक सरकार करेगी, सिर्फ ट्रंप के ऐलान से नहीं. 

गुरुवार देर रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी ने भी पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने अभी तय नहीं किया है कि समझौते को मंजूरी देना है या नहीं, हालांकि बातचीत में “काफी प्रगति” हुई है. उन्होंने कहा, “कुछ शब्दों और भाषा को लेकर अभी भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है.”

ईरान का दावा- अमेरिकी विमान गिराया

ईरान के दक्षिणी प्रांत बुशहर में गुरुवार रात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए. ईरानी मीडिया के मुताबिक एक घुसपैठ करने वाले अमेरिकी विमान को ईरानी सेना ने मार गिराया. हालांकि इसके थोड़ी देर बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया. सेंटकॉम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका का कोई भी विमान गिराया नहीं गया है और उसके सभी एयर एसेट पूरी तरह सुरक्षित हैं.

इसके अलावा ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि ईरानी सेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट के पास चार जहाजों पर चेतावनी के तौर पर फायरिंग की. बताया गया कि ये जहाज ईरान से बिना मंजूरी लिए जलमार्ग पार करने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: ईरान ने किया अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने का दावा, ट्रंप की सेना बोली- यह झूठ है

यह भी पढ़ें: ट्रंप-मोजतबा की टेबल पर पड़ा है ईरान-अमेरिका शांति समझौता: रिपोर्ट, फिर क्यों हो रहे हमले

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com