विज्ञापन

ईरान ने किया अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने का दावा, ट्रंप की सेना बोली- यह झूठ है

US Iran War News Updates: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर है. अमेरिका 3 दिन में दो बार ईरान पर हमला कर चुका है और जवाब में ईरान ने भी कुवैत में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है.

ईरान ने किया अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराने का दावा, ट्रंप की सेना बोली- यह झूठ है
US Iran War: अमेरिका और ईरान में तनाव फिर चरम पर है
  • ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया गया है
  • लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया
  • अमेरिका का कोई भी विमान गिराया नहीं गया है और उसके सभी एयर एसेट पूरी तरह सुरक्षित हैं- सेंटकॉम

US Iran War News Updates: अमेरिका और ईरान के बीच एक तरफ जल्द शांति समझौता हो जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है तो दूसरी तरफ जमीन पर तनाव तेज है. दोनों ओर से एक दूसर पर हमले के बाद अब ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया गया है. यह दावा ईरान की सरकारी टीवी पर किया गया. हालांकि, इसके थोड़ी देर बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया. सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका का कोई भी विमान गिराया नहीं गया है और उसके सभी एयर एसेट पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ईरान ने क्या दावा किया था?

ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने बुशेहर प्रांत में एक “दुश्मन विमान” को रोककर मार गिराया. ईरान के सरकारी टीवी ने जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी के हवाले से कहा कि बुशेहर के जाम इलाके में एक अमेरिकी विमान को नष्ट कर दिया गया. ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मसूद तंगस्तानी ने कहा, “आज रात जो घटना हुई, वह एक दुश्मन विमान को गिराने से जुड़ी थी. अब शहर में स्थिति सामान्य है.”

ईरानी मीडिया ने यह भी बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं. यह दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार रास्तों में से एक माना जाता है. यहां से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है.

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरानी सेना ने होर्मुज के पास चार जहाजों पर चेतावनी के तौर पर फायरिंग की. दावा किया गया कि ये जहाज बिना अनुमति और बिना तालमेल के उस इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे. दूसरी तरफ, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि ईरानी सेना ने देश के दक्षिणी हिस्सों से “कुछ खास लक्ष्यों” की तरफ मिसाइलें दागीं. हालांकि, मिसाइलें कहां भेजी गईं, यह साफ नहीं बताया गया.

आखिर दोनों देश समझौते से कितनी दूर हैं?

यह दावा ऐसे समय में किया जा रहा है जब खबरें आ रही कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सीजफायर समझौते को आगे बढ़ाने और होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदियां कम करने को लेकर प्रगति हुई है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत जारी है. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इस प्रस्तावित समझौते को मंजूरी नहीं दी है.

यह तो हुई उम्मीद की बात. एक सच्चाई यह भी है कि अमेरिका ने 3 दिन में दो बार ईरान पर हमला किया है और ईरान ने भी जवाबी पलटवार करते हुए कुवैत में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप-मोजतबा की टेबल पर पड़ा है ईरान-अमेरिका शांति समझौता: रिपोर्ट, फिर क्यों हो रहे हमले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War News, US Iran War, Iran Attack On US Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com