विज्ञापन
6 days ago

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर से शुरू हो गए. इस हमले के बीच 8 अप्रैल 2026 से चला आ रहा नाजुक सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच गया है. ये हमले हॉर्मुज, केशम और बंदर अब्बास इलाके में हुए हैं.  

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में हुई इस झड़प के बाद पूरे इलाके में तनाव चरम पर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ईरान ने अमेरिका के साथ 'बदतमीजी' की है, हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि समझौता अब भी मुमकिन है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरानी सेना ने स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज में तैनात तीन अमेरिकी विध्वंसक (Destroyers) जहाजों पर मिसाइलों, ड्रोनों और छोटी नावों से हमला किया.

हालांकि, अमेरिका का दावा है कि उनके जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और जवाबी कार्रवाई में ईरान के उन सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया है जहां से ये हमले शुरू हुए थे. दूसरी ओर, ईरानी मीडिया 'तेहरान टाइम्स' ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले के कारण उनके जहाजों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.

 ईरान का आरोप क्या है?

ईरानी सेना के 'खातम-उल-अंबिया' मुख्यालय के प्रवक्ता ने वाशिंगटन पर सीजफायर के उल्लंघन का सीधा आरोप लगाया है. ईरान का कहना है कि जास्क क्षेत्र और यूएई के फुजैरा पोर्ट के पास अमेरिका ने एक ईरानी तेल टैंकर और एक अन्य जहाज को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरानी सेना ने चाबहार पोर्ट के दक्षिण में अमेरिकी नौसेना पर हमला किया.

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने एक नया दावा करते हुए कहा कि ईरान ने गलती से अपने ही सहयोगी चीन के एक जहाज पर हमला कर दिया है.

तेहरान से दुबई तक धमाके

गुरुवार की रात ईरान के कई शहर धमाकों की आवाज से दहल गए. तेहरान, बंदर अब्बास और क़ेश्म द्वीप पर भारी हवाई रक्षा गतिविधियों की खबरें हैं.

फॉक्स न्यूज के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास और क़ेश्म पोर्ट पर एयरस्ट्राइक की है, जिसे अमेरिका ने 'युद्ध की शुरुआत' न मानकर एक 'जवाबी कार्रवाई' बताया है. वहीं, तेहरान टाइम्स ने दुबई में भी कई धमाकों की सूचना दी है, जिससे युद्ध के फैलने की आशंका बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, होर्मुज में मची तबाही- तेहरान की जमीं तक ट्रंप की आर्मी ने कर दिया अटैक

अब सऊदी और कुवैत से उड़ान भर सकेंगे अमेरिका के फाइटर जेट, बैन हटा- अब ईरान पर होगा 'सुपर अटैक'?

US Iran War Updates: सऊदी और कुवैत से गुड न्यूज मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सेना 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम वाला अपना नौसैनिक अभियान फिर से शुरू कर सकती है, जिसका मकसद होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देना था. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

कृपया सुरक्षित जगह पर रहें.... UAE ने नागरिकों को दी नसीहत

UAE की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने X पर एक पोस्ट में कहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम अभी मिसाइल के खतरे का जवाब दे रहे हैं. इसमें कहा गया है, 'कृपया सुरक्षित जगह पर रहें और चेतावनी और अपडेट के लिए ऑफिशियल चैनल फॉलो करें.'

US Iran War News:'सीजफायर अब भी कायम...', ईरान पर नए हमलों पर बोले ट्रंप

Iran America News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि US ईरानियों के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि US और ईरान के बीच गोलीबारी के बाद भी सीज़फ़ायर जारी है.

ट्रंप ने कहा, "आपने शायद सुना होगा कि हमने आज लगभग तीन डिस्ट्रॉयर लिए और उनसे कुछ बहुत बड़ी चीज़ों को टकराया और हमने उन्हें बुरी तरह से नष्ट कर दिया.

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस बात की कोई संभावना नहीं है कि US ईरान को न्यूक्लियर हथियार रखने देगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान इसके लिए मान गया है. देखते हैं कि वे इस पर साइन करने को तैयार हैं या नहीं. 

Iran Us war Update: 1 पेज के शांति प्रस्ताव के कयासों पर क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई खत्म करने के मकसद से दिया गया US का प्रपोज़ल “एक पेज के ऑफर” से कहीं ज़्यादा बड़ा है, क्योंकि तेहरान पाकिस्तानी बिचौलियों के ज़रिए वॉशिंगटन से मिले मैसेज को रिव्यू कर रहा है. जब पूछा गया कि क्या ईरान ने उस प्रपोज़ल का जवाब दिया है जिसे एक पेज का प्रपोज़ल बताया गया था, तो ट्रंप ने इस बात पर सवाल उठाया.

ट्रंप ने रिपोर्टर्स से कहा, “ठीक है, यह एक पेज के ऑफर से कहीं ज़्यादा है. यह एक ऐसा ऑफर है जिसमें बेसिकली कहा गया है कि उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होंगे, वे हमें न्यूक्लियर डस्ट और कई दूसरी चीज़ें देंगे जो हम चाहते हैं."

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com