- अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. जिससे जंग तेज हो रही है.
- अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक 'बंदर अब्बास' और 'ग्रेटर तुनब द्वीप' पर बम बरसाए गए हैं.
- होर्मुज के पास लगातार हो रहे हमलों से दुनिया में एक बार फिर तेल सप्लाई पर संकट हो सकता है.
अमेरिका और ईरान के बीच हालात अब और तनाव वाले हो गए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक बुधवार को ईरान पर बड़े हवाई हमले हुए हैं. यूएस के लड़ाकू विमानों ने ईरान के 'बंदर अब्बास' और 'ग्रेटर तुनब द्वीप' पर बम बरसाए हैं. जिससे ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन सेंटर्स, मिसाइल अड्डों समेत कई समुद्री चौकियों पर भारी नुकसान हुआ है. अमेरिका का कहना है कि ईरान लगातार होर्मुज से निकलने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है. ऐसे में ईरान पर हुए इन हमलों को अमेरिका ने जबावी कार्रवाई बताया है. इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप का फिर बड़ा बयान
अमेरिका की तरफ से किए गए हमलों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फिर बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि ईरान अगर समझौते के लिए आगे नहीं आता है तो आगे कार्रवाई जारी रहेगी और अब पुलों और बिजली घरों को निशाना बनाया जाएगा. ताजा हमलों को लेकर अमेरिकी सेना ने साफ किया है कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर ही हुई है. वहीं अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह इन हमलों का जवाब देगा.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 16, 2026
ईरान के बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में हमले
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की तरफ से भी पलटवार किया गया है. बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों हमले हुए हैं. जिसमें बहरीन में स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस को भी ईरान ने निशाना बनाया है. इसके अलावा जॉर्डन के अजराक एयरबेस पर भी ईरान की तरफ से हमला किया गया है. यह दावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की तरफ से जारी किया गया है.
'जहाज नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था'- हमले को लेकर CENTCOM का बयान@tabishh_husain | #Iran | #America pic.twitter.com/Vbvx1Qkr1D
— NDTV India (@ndtvindia) July 16, 2026
ये भी पढ़ेंः अब दिन में भी हमले कर रही अमेरिका सेना, ईरान के कई शहरों-बंदरगाहों पर भीषण हमला
तेल सप्लाई पर फिर आ सकता है संकट
अमेरिका ने होर्मुज के पास लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले किए हैं. जबकि ईरान की तरफ से भी जबावी कार्रवाई हुई है. ऐसे में दोनों देशों के बीच होर्मुज के पास लगातार लड़ाई तेज हो गई है. ऐसे में तेल सप्लाई पर इसका असर फिर से पड़ना तय माना जा रहा है. क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारिक जहाज फिर से इस रास्ते से गुजरने से कतरा रहे हैं. इस जंग की वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और बाकी चीजो के दाम बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि आने वाले समय में हमले और तेज होंगे. ऐसे में जंग और तेज हो सकती है.
व्यापारिक जहाजों पर हमला
ईरानी सेना की तरफ से पिछले 24 घंटे के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे व्यापारिक जहाजों पर हमला हुआ है. जिनमें कई भारतीय नाविक भी सवार थे. बताया जा रहा है कि इसमें एक भारतीय युवक की मौत भी हुई है, जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं. भारत सरकार भी इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है. भारत में ईरानी राजदूत को तलब भी किया गया है.
ये भी पढे़ंः मोबाइल लोकेशन बना काल, पता चल गया ईरान ने खाड़ी के देशों में अमेरिकी सैनिकों को कैसे बनाया निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं