- चेंगदू मे अमेरिकी कॉन्सुलेट से अमेरिकी झंडा हटाया गया
- शुक्रवार को चीन ने दिए कॉन्सुलेट बंद करने के आदेश
- ह्यूस्टन में चीनी कॉन्सुलेट को बंद करने के आदेश के बाद लिया था फैसला
अमेरिका-चीन के बीच तनाव (US-China Ties) की स्थिति लगातार बनी हुई है. खबर है कि चीन ने सोमवार को अपने शहर चेंगदू में स्थित अमेरिकी वाणिज्य-दूतावास (Chengdu US Consulate) के भवन से अमेरिकी झंडे को हटा दिया है. दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने चीन से अपने शहर ह्यूस्टन स्थित उसके वाणिज्य-दूतावास को बंद करने को कहा था, जिसके बाद चीन ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे चेंगदू के वाणिज्य-दूतावास को बंद करने को कह दिया. आदेश देने के कुछ दिनों के अंदर ही चीन ने अमेरिकी झंडे को हटाने का भी कदम उठा लिया है.
चीन के सरकारी टीवी CCTV पर हुए प्रसारण के मुताबिक, सोमवार की सुबह-सुबह अमेरिकी कॉन्सुलेट से अमेरिकी झंडे को उतारते हुए देखा गया. दोनों देशों ने एक दूसरे पर अपनी-अपनी राष्ट्र सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
यह भी पढ़ें: चीन का पलटवार - अमेरिका को चेंगदू का वाणिज्य दूतावास बंद करने को कहा
वाणिज्य-दूतावास बंद करने के इन आदेशों के बीच दोनों देशों के संबंध एकदम तनावपूर्ण हो चले हैं. अमेरिका ने ह्यूस्टन के चीनी कॉन्सुलेट को बंद करने के लिए 72 घंटों का वक्त दिया था, वहीं चेंगदू में उसके कॉन्सुलेट को कब बंद करने का आदेश है, इसपर कोई जानकारी नहीं है.
चेंगदू कॉन्सुलेट की ओर जाने वाली सड़क को सोमवार को बंद कर दिया गया था. पुलिस ने यह इलाका खाली कराकर रास्तों को ब्लॉक कर दिया है. सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि कॉन्सुलेट के स्टाफ मेंबर सुबह लगभग 6 बजे के आसपास परिसर से बाहर निकल गए थे. शनिवार-रविवार के दौरान यहां पर बहुत से ट्रक देखे गए थे. वहीं सफाईकर्मी यहां से कूड़े की बड़ी थैलियां ले जाते देखे गए थे. शनिवार को यहां पर बिल्डिंग के सामने से अमेरिकी प्रतीक चिन्ह को हटाते हुए देखा गया था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ह्यूस्टन के चीनी वाणिज्य दूतावास को 72 घंटों में बंद करने का दिया आदेश, क्या है वजह?
चीन का कहना है कि चेंगदू के अमेरिकी कॉन्सुलेट को बंद करना 'अमेरिका की ओर से उठाए गए कदमों के चलते उचित और जरूरी हो गया था.' चीन ने यह भी आरोप लगाया है कि कॉन्सुलेट का स्टाफ चीनी की राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के लिए खतरा पैदा कर रहा था. वहीं अमेरिका का कहना है कि चीन के ह्यूस्टन कॉन्सुलेट में अमेरिकी कॉरपोरेट सीक्रेट, अमेरिकी अधिकार वाले मेडिकल और साइंटिफिक रिसर्च को चुराने की कोशिश हो रही थी.
Video: तालिबान के उत्पीड़न का शिकार 11 अफगान सिख भारत पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं