विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2023

अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया

अमेरिका के सीमा गश्त अधिकारियों ने मिशिगन राज्य में एलगोनेक के निकट तस्करी के प्रयास के दौरान इन पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
न्यूयॉर्क:

अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने एक नौका के जरिए अवैध रूप से कनाडा से देश में दाखिल होने के लिए दो भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अमेरिका के सीमा गश्त अधिकारियों ने मिशिगन राज्य में एलगोनेक के निकट तस्करी के प्रयास के दौरान इन पांच विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी है.

सीबीपी ने कहा कि 20 फरवरी को देर रात सेंट क्लेयर नदी पर एक नौका को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए देखा गया, जिसके बाद तुरंत क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से संपर्क किया गया. अधिकारियों ने देखा कि दो प्रवासी ठंडे तापमान में, पानी में भीगे हुए थे और कांप रहे थे. उन लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नाव से उतरते समय वे नदी में गिर गए थे.

इसके बाद सभी पांच व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया और आगे की प्रक्रिया के लिए एक स्थानीय स्टेशन ले जाया गया.

सीबीपी ने कहा, “जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि प्रवासियों में से दो भारत, एक नाइजीरिया, एक मैक्सिको और एक डोमिनिक रिपब्लिक से है.”

यह भी पढ़ें-
जेएनयू के नए नियम : धरना करने पर 20,000 रुपये जुर्माना, हिंसा करने पर दाखिला रद्द
झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल, सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में सेवाएं बाधित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Indian Arrested In America, Indian Arrested, USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com