विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के ऊपर उड़ाए बमवर्षक विमान

उत्तर कोरिया के साथ बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए कोरियाई देश के पूर्वी तट के ऊपर बमवर्षक विमान उड़ाए.

Also Read in
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के ऊपर उड़ाए बमवर्षक विमान
फाइल फोटो
न्यूयॉर्क: उत्तर कोरिया के साथ बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए कोरियाई देश के पूर्वी तट के ऊपर बमवर्षक विमान उड़ाए. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की मुख्य प्रवक्ता डाना डब्ल्यू व्हाइट ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'यह अभियान अमेरिका के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए है और यह एक स्पष्ट संदेश है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई सैन्य विकल्प हैं.' उन्होंने बताया कि गुआम से यूएस एयरफोर्स बी-1बी लांसर बमवर्षक विमान ने जापान के ओकीनावा से एफ-15सी ईगल लड़ाकू विमान के साथ उत्तर कोरिया के पूर्वी जल क्षेत्र के ऊपर अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र में उड़ान भरी.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को उत्तर कोरिया ने बताया 'कुत्ते के भौंकने' जैसा, कहा- नहीं डरेंगे

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है. प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम एशिया-प्रशांत क्षेत्र और पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर खतरा है.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ली किम जोंग उन से चुटकी, बोले- रॉकेटमैन कैसा है

पेंटागन की अधिकारी ने कहा, 'हम अमेरिका और हमारे सहयोगी देशों की रक्षा करने की खातिर पूर्ण सैन्य क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com