विज्ञापन

ईरान पर हमला कर शायराना हुए ट्रंप, बोले- 'ड्रोन ऐसे गिरे जैसे तितली कब्र में गिरी, यह तो प्यार की थपकी है'

US Iran War Updates: अमेरिका और ईरान, दोनों ने एक दूसरे पर पहले हमले का आरोप लगाया है. होर्मुज में दोनों देश भिड़ गए हैं. ईरान की जमीं पर धमाके हुए हैं.

ईरान पर हमला कर शायराना हुए ट्रंप, बोले- 'ड्रोन ऐसे गिरे जैसे तितली कब्र में गिरी, यह तो प्यार की थपकी है'
US Iran War: ईरान पर हमला कर शायराना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • मिडिल ईस्ट में सीजफायर टूटने के संकेत मिलने लगे हैं, अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं
  • ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप और तेहरान के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई है, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट की शांति एक बार फिर इस हद तक भंग हो गई है कि सीजफायर सही अर्थों में टूटता नजर आया है. अमेरिका और ईरान, दोनों ने एक दूसरे पर पहले हमले का आरोप लगाया है. होर्मुज में दोनों देश भिड़ गए हैं. ईरान की जमीं पर धमाके हुए हैं. ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास, केशम द्वीप और ईरान की राजधानी तेहरान के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई है. इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि सीजफायर नहीं टूटा है. ट्रंप शायराना मूड में दिख रहे हैं. कह रहे हैं कि अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन ऐसे मार गिराए हैं जैसे कोई तितली अपने कब्र में गिरती हो. ईरान पर इतने बड़े हमले के बाद भी कह रहे हैं कि यह तो बस प्यार की थपकी है.

ट्रंप ने क्या दावा किया है?

ट्रंप ने दावा किया कि जब अमेरिका के तीन विध्वंसक युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) होर्मुज से गुजर रहे थे तब ईरान ने उनपर हमला किया. ईरान का कहना है कि अमेरिकी नौसेना ने दक्षिणी ईरान के जास्क बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जिसके बाद अमेरिकी जहाजों पर हमला किया गया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान की नौसैनिक नावें “पूरी तरह तबाह” कर दी गईं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में ही रोक लिया गया. ट्रंप ने पोस्ट में कहा, “हमारे विध्वंसक जहाजों पर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन उन्हें आसानी से गिरा दिया गया. इसी तरह ड्रोन भी आए और हवा में ही जला दिए गए. वे बहुत खूबसूरती से समुद्र में गिरे, जैसे कोई तितली अपनी कब्र की ओर गिरती हो.”

इतना ही नहीं ट्रंप ने एबीसी न्यूज से फोन पर बात करते हुए कहा, "सीजफायर अभी भी चल रहा है. यह प्रभावी है." उन्होंने हमलों को केवल "लव टैप" यानी प्यार की थपकी बताया. CNN की रिपोर्ट के अनुसार जब लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के पास जब ट्रंप से अचानक पत्रकारों ने पूछा कि क्या इतने बड़े अटैक के बाद सच में अभी भी सीजफायर लागू है तो उन्होंने जवाब दिया"आपको यह जानने की जरूरत नहीं होगी कि कोई सीजफायर लागू है या नहीं. आपको बस ईरान से आने वाली एक बड़ी चमक को देखना होगा."

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, होर्मुज में मची तबाही- तेहरान की जमीं तक ट्रंप की आर्मी ने कर दिया अटैक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com