Vaibhav Sooryavanshi Vs Riyan Parag Video viral: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हरा दिया. गुजरात की जीत में शुभमन गिल हीरो बने जिन्होंने शानदार 104 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. मैच में पहले राजस्थान के वैभव ने 96 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर उनकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर 19वें ओवर में मैच को 7 विकेट से जीत लिया. बता दें कि मैच में मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए और आंखों से आंसू भी निकले.
रियान पराग का रिएक्शन देखकर फैन्स हैरान
लेकिन इसके अलावा मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, दरअसल, जब वैभव अपने शतक से 4 रन से चूक गए और निराश होकर डगआउट में बैठे थे तो कप्तान रियान पराग उनके पास पहुंचे और कुछ बात करते हुए नजर आए. जिस तरह से पराग वैभव से बात कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि कप्तान, वैभव पर भरस रहे हैं. हालांकि यह बात साफ नहीं हो पाया कि सचमूच रियान पराग, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर झुंझला रहे हैं लेकिन जिस तरह के हाव-भाव से पराग उनसे बात कर रहे थे उसे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स हैरान रह गए हैं और कई तरह के मैसेज शेयर कर अपनी राय दे रहे हैं. कई लोगों को रियान पराग का यह बर्ताव पसंद नहीं आया है.
Riyan Parag is scolding Vaibhav Suryavanshi.😭 pic.twitter.com/aYIOPz5ink
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 29, 2026
Riyan Parag Scolding Vaibhav Sooryavanshi. What Non-Sense You Should Praise Him Man Due To Him Only You RR Crossed 200 Runs. By The Way What Riyan Parag Did 😒 #vaibhavsooryavanshi #rajasthanroyals pic.twitter.com/6hZ2OFfMEh
— Abhijit95 (@Abhijit42399667) May 29, 2026
रियान ने की वैभव की तारीफ
भले ही इस वीडियो को देखकर फैन्स ने कई तरह से सवाल सोशल मीडिया पर उठाए लेकिन मैच के बाद रियान पराग ने वैभव की जमकर तारीफ की और माना है कि एक दिन जरूर वैभव भारत के लिए खेलेगा. मैच के बाद पराग ने कहा, "मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वैभव किस तरह से खेला है.. वह ताबड़तोड़ रन बना रहा था लेकिन मैच हालात को भांपकर खेल रहा था. उसने बेहतरीन खेला और समझ में नहीं आता कि हर बार वह ऐसा कैसे कर लेता है.'
उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह से खेलता रहेगा और जीत में योगदान देगा, हमारे लिये भी खेलता रहेगा और हमें दूसरा आईपीएल खिताब दिलायेगा ." बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव ने 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं